यातायात ने 15 दिवस के भीतर वसूला भारी जुर्माना कई वाहनों का कागज निरस्त

यातायात ने 15 दिवस के भीतर वसूला भारी जुर्माना  कई वाहनों का कागज निरस्त
यातायात ने 15 दिवस के भीतर वसूला भारी जुर्माना कई वाहनों का कागज निरस्त

यातायात ने 15 दिवस के भीतर वसूला भारी जुर्माना

कई वाहनों का कागज निरस्त

केटी जी समाचार सिंगरौली एमपी हेड राजेश वर्मा 

सिंगरौली:- पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में सडक दुर्घटनाओ एंव उनमे होने वाली मृत्युदर को कम किए जाने की उद्देश्य चलाए गया 15 दिवसीय अभियान के तहत की गई कार्यवाही ।

सडक दुर्घटनाओ की रोकथाम हेतु पुलिस मुख्यालय के निर्देश के पालन में पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मनीष खत्री (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में सभी थाना / चौकी क्षेत्र  में दिनांक 08.09.2025 से 22.09.2025 तक  यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालको के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाकर पुलिस मुख्यालय द्वारा निर्धारित 11 शीर्षों पर कार्यवाही की गई अभियान के दौरान 15 दिवस में की गई कार्यवाही का विवरण

1. बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने पर कार्यवाही.       1655 - 496500

2. बिना सीट बेल्ट का प्रयोग किए चार पहिया वाहन चलाने पर कार्यवाही                       1423 - 711500

3. शराब पीकर वाहन चलाना पर कार्यवाही                             23- 270000

4. गलत साइड से वाहन चलाना पर कार्यवाही।                     203- 101,500

5. ओव्हर लोडिग यात्री/मॉल वाहनो पर कार्यवाही.         105- 102000

6. बिना लायेसंस वाहन चलाना पर कार्यवाही                       7 - 11000

7. बिना परमिट वाहन चलाने पर कार्यवाही

          1 - 10000

8. मोबाईल से बात करते हुए वाहन चलाने पर कार्यवाही            6 - 6000

9. तेजगति से वाहन चलाने पर कार्यवाही                            6 - 6000

10. बिना फिटनेस वाहन चलाना

       8 -16000

11. अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर कार्यवाही 103 - 51500

        उक्त सभी शीर्ष पर दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु समस्त थाना/चौकी क्षेत्र में अभियान चलाया जाकर कार्यवाही की गई

               15 दिवसीय अभियान के दौरान शासन द्वारा सडक सुरक्षा संबंधी योजनाए का प्रचार प्रसार*किया गया जिसमें मुख्य रूप से

राहबीर योजना

                       शासन द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को गोल्डन आवर में अस्पताल पहुंचने पर अस्पताल पहुंचने वाले व्यक्ति को 25000 रुपए के पुरस्कार  एवं सम्मानित किए जाने की योजना बनाई गई है जिसका समस्त थाना/ चौकी क्षेत्र में अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया गया किसड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की  अस्पताल पहुंचा कर मदद करें और पुरस्कार पाए 

      हिट एंड रन पीडित प्रतिकर योजना

               शासन द्वारा सड़क दुर्घटना में हिट एंड रन के मामले में मृतक व्यक्ति के परिजन को ₹200000 एवं गंभीर घायल को ₹50000 की मुआवजा राशि देने की योजना बनाई गई है जिसका भी अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया गया कि हिट एंड रन के मामले में परिजनों को अधिक से अधिक सहायता मिल सके 

 कैश लेश योजना

                           शासन द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को किसी भी अस्पताल में सात दिवस तक अथवा 150,000 रुपए तक का फ्री में इलाज हेतु योजना बनाई गई है जिसका अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया गया कि आम जनता तक उक्त योजना की जानकारी पहुंच सके एवं सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का इलाज हो सके      

            सड़क दुर्घटना  से संबंधित समस्त योजनाओं का अधिक से अधिक प्रचार प्रसार किया गया ,फ्लेक्स बैनर,चौराहा, पेट्रोल पंपों, पार्कों, शासकीय कार्यालय में लगाया गया जिससे योजना की जानकारी अधिक से अधिक आम जनता तक पहुंचे

       सिंगरौली पुलिस  अपील करती है, कि यातायात नियमो का पालन करे