400 पटवारियों की हड़ताल जारी सुंदरकांड पाठ का किया आयोजन

जिले के करीब 400 पटवारी 28 अगस्त से हड़ताल पर है

400 पटवारियों की हड़ताल जारी सुंदरकांड पाठ का किया आयोजन

        KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश 

देवास में पटवारी ग्रेड पे सहित अन्य मांगों को लेकर हड़ताल पर है। हड़ताल के दौरान उन्होंने शनिवार को मंडूक पुष्कर तालाब के पास सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिले के करीब 400 पटवारी 28 अगस्त से हड़ताल पर है

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र चौबे ने बताया कि हम शुक्रवार से यहां पर धरने पर बैठे हैं। आज दूसरे दिन सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया है ताकि भगवान सरकार को सद्बुद्धि दें और हमारी मांगे पूरी करें। हमारे द्वारा ग्रेड पे वेतनमान समयमान वेतनमान पदोन्नति भत्तों में बढ़ोतरी और तकनीकी संसाधनों में कमी सहित अन्य मांगे की जा रही है। निराकरण नही होने तक हमारी हड़ताल जारी रहेगी।