5000 रू के ईनामी बलात्कार के आरोपी को खुटार चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

5000 रू के ईनामी बलात्कार के आरोपी को खुटार चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार
5000 रू के ईनामी बलात्कार के आरोपी को खुटार चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

5000 रू के ईनामी बलात्कार के आरोपी को खुटार चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार

चौकी प्रभारी की सूझबूझ से खेत में छुपे आरोपी को किसान का भेष बदलकर उठा लाई पुलिस

KTG समाचार सिंगरौली 

एम हेड राजेश वर्मा

सिंगरौली बलात्कार के प्रकरण में लंबे अरसे से फरार चल रहे पांच हजार रू के इनामी आरोपी को खुटार चौकी पुलिस ने चौकी प्रभारी के सूझबूझ से किसान का भेष बदलकर खेत से गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए किसान का भेष धारण कर ग्राम छ्तौली   नदी के किनारे खेत से गिरफ्तार किया है। 

खुटार चौकी पुलिस से हासिल जानकारी के अनुसार  दिनांक 16/03/2023 को जिनहर गांव निवासी फरियादिया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रामसूरत उर्फ शिब्बू केवट निवासी छतौली थाना माडा जो शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का उल्लेख किया। जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 400/2023 धारा 450,376,376(2)(एन)भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार होकर आंध्रप्रदेश भाग गया था। महिला संबंधी गम्भीर अपराध होने से पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली द्वारा आरोपी के गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिये 5000 रु. का नगद ईनाम भी उद्घोषित किया गया था। उपरोक्त आरोपी को मुखबिर सूचना एवं उसके काल डिटेल के आधार पर पुलिस अधीक्षक सिंगरौली मो.यूसुफ कुरैशी के कुशल निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक देवेश कुमार पाठक के मार्गदर्शन मे खुटार चौकी प्रभारी उप नि.अभिषेक पाण्डेय के नेतृत्व व सूझबूझ में गठित टीम ने गिरफ्तार किया है। जिसे दिनांक 03/08/2023 को न्यायालय पेश किया गया है।

गिरफ्तारी मे उल्लेखनीय योगदान :- उक्त इनामी आरोपी की गिरफ्तारी मे चौकी प्रभारी खुटार उनि अभिषेक पाण्डेय, सउनि रामजी पाण्डेय, प्र.आर. राय सिंह, दयाशंकर शर्मा, गणेश मीणा, गजराज सिंह, आर दशरथ माझी, विनोद शाक्य ,मनीष पाण्डेय, राजेश यादव एवं सायवर सेल दीपक परस्ते, मनीष शुक्ला की महत्तवपूर्ण भूमिका रही।।