रग्बी इंडिया कैम्प के लिए युवराज सिंह सेंधव का चयन

रग्बी इंडिया कैम्प के लिए युवराज सिंह सेंधव का चयन

रग्बी इंडिया कैम्प के लिए युवराज सिंह सेंधव का चयन

रग्बी इंडिया कैम्प के लिए युवराज सिंह सेंधव का चयन

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास।
 रग्बी इंडिया द्वारा राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर सम्पूर्ण भारत से 29 खिलाड़ियों का चयन इंडिया कैम्प के लिए किया गया । उक्त कैम्प के लिए मध्य प्रदेश से 1 मात्र देवास के खिलाड़ी युवराज सिंह सेंधव का चयन इंडिया कैम्प के लिए हुआ। रग्बी फुटबॉल एसोसिएशन मप्र प्रदेश सचिव अबरार एहमद शेख ने बताया कि 45 दिवसीय इंडिया कैम्प 30 जुलाई से 15 अगस्त तक भुवनेश्वर (ओडि़शा) में रहेगा,उक्त कैम्प से चयनित खिलाड़ी भारतीय रग्बी टीम का प्रतिनिधित्व काठमांडू (नेपाल) मे आयोजित होने वाली एशिया रग्बी अण्डर 20 चैंपियनशिप में करेंगे। युवराज सिंह सेंधव का इंडिया कैम्प मे चयन होने पर उत्कृष्ट विद्यालय मे स्वागत किया गया। स्वागत समारोह में देवास प्रेस क्लब सचिव चेतन राठौड़, अर्जुन यादव अंत्योदय समिति अध्यक्ष,पार्षद प्रतिनिधि आबिद खान,समाजसेवी हारिस गजधर, पेंचक सिलाट एसोसिएशन के सचिव अभय श्रीवास,कोच संदीप जाधव ने युवराज का स्वागत कर शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर शैलेन्द्र चन्द्रवंशी, रश्मी,पवन पाटिल, देवराज सांगते, राजवीर सिंह ठाकुर आदि उपस्थित थे।