गुरूजनों का सम्मान कर मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व

गुरूजनों का सम्मान कर मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व

गुरूजनों का सम्मान कर मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व

गुरूजनों का सम्मान कर मनाया गुरू पूर्णिमा पर्व

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास।
 माँ क्षिप्रा नदी बचाओ समिति द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी गुरू पूर्णिमा पर्व गुरुजनों सम्मान कर मनाया गया। समिति सदस्य कमल जोशी ने बताया कि विगत 15 वर्षों से गुरु पूर्णिमा पर्व मनाते आ रहे है। इस वर्ष भी समिति द्वारा प्राचीन कृष्ण मंदिर क्षिप्रा पुजारी फुलदास बैरागी, माँ कालिका मंदिर पुजारी कमल बैरागी, विद्यालय प्राचार्य राजीव सूर्यवंशी, दिल्ली वल्र्ड पब्लिक स्कूल प्राचार्य इंद्रनिल बेनर्जी, बालकृष्ण बैरागी, जितेंद्र मालवीय, दीपक परिहार आदि गुरूजनों को पुष्पमाला पहनाकर, पूजा-अर्चना कर एवं शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया एवं आशीर्वाद लिया। साथ ही कैले की प्रसादी का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर समिति अध्यक्ष राजेश बराना प्रजापति, मुकेश जाटव, बाबूलाल भोजक, कमल जोशी, सादिक अली, खलील एहमद, अतुल ठाकुर, ललित परमार,  दामोदर पटेल छोटेलाल जोशी आदि समिति के सदस्य उपस्थिति थे।