दीप इंजीनियरिंग एंड रेफ्रिजरेशन कम्पनी के श्रमिक खुशी-खुशी लौटे कार्य पर

दीप इंजीनियरिंग एंड रेफ्रिजरेशन कम्पनी के श्रमिक खुशी-खुशी लौटे कार्य पर

दीप इंजीनियरिंग एंड रेफ्रिजरेशन कम्पनी के श्रमिक खुशी-खुशी लौटे कार्य पर

दीप इंजीनियरिंग एंड रेफ्रिजरेशन कम्पनी के श्रमिक खुशी-खुशी लौटे कार्य पर 

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास। दीप इंजीनियरिंग एंड रेफ्रिजरेशन कम्पनी एवं श्रमिकों का दिसम्बर 2022 से वेतन संबंधि विवाद चल रहा था। जो अब समझौता होने के बाद समाप्त हो गया। कम्पनी प्रबंधक चिरंजीवी शर्मा ने बताया कि श्रमिकों द्वारा कम्पनी के द्वारा तय किए गए वेतन से अधिक वेतन की मांग की जा रही थी। जो कम्पनी प्रबंधन द्वारा देना कठिन था। कम्पनी प्रबंधन द्वारा इस बीच श्रमिकों से चर्चा भी की गई, लेकिन श्रमिक मानने को तैयार नही थे। जिससे विवाद बड़ता चला गया। श्रमिकों द्वारा कम्पनी के गेट पर हंगामा भी किया गया। विवाद को बढ़ते देख कम्पनी प्रबंधन ने स्टेंडिंग आर्डर के हिसाब से एक श्रमिक को बाहर कर दिया। एक श्रमिक को बाहर करने के कारण अन्य 16 श्रमिको ने कम्पनी में कार्य करना बंद कर दिया। बल्कि हमने एक श्रमिक को ही बाहर किया था। दो दिन पूर्व 28 जून 2023 को सभी श्रमिकों से हमारा समझौता हो गया। कम्पनी ने जिस एक श्रमिक को बाहर किया था उसने भी माफी नामा लिखकर कम्पनी ज्वाइन कर ली है। साथ में अन्य 16 श्रमिकों ने भी खुशी-खुशी कम्पनी ज्वाइन कर कार्य प्रारंभ कर दिया। कम्पनी प्रंबधन व श्रमिकों का समझौता मानव अधिकार ब्यूरो एवं इंजीनियरिंग श्रमिक संगठन (भारतीय मजदूर संघ) के सहयोग से पूरा हो पाया। इस पूरे समझौते में महत्वपूर्ण भूमिका लीगल एडवाइजर अनिल मलिक की रही।