मजदूरी कर लौट रहे चार मृतक व आधा दर्जन से अधिक घायलों को घटना के 8 दिन बाद भी नहीं मिली सहायता राशि न घायलोंको उचित इलाज।

इसी बीच गरीबों की मदद व हर वर्ग के लोगों से संपर्क बनाने में लगे हैं कैलाश कुशवाह। परंतु सत्ता में न होने के कारण बो भी कुछ खास मदद नहीं कर पा रहे हैं। फिर भी अपनी धाक बनाने में पोहरी विधान सभा क्षेत्र के गांव गांव में जाकर लोगों के बीच संपर्क साधने में कोंग्रेस के विधायक के दावेदार कैलाश कुशवाह कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

मजदूरी कर लौट रहे चार मृतक व आधा दर्जन से अधिक घायलों को घटना के 8 दिन बाद भी नहीं मिली सहायता राशि न घायलोंको उचित इलाज।
मृतकों वा घायल परिजनों के बीच कैलाश कुशवाह

गरीब मजदूरी कर लौट रहे चार मृतक व आधा दर्जन से अधिक घायलों को घटना के 8 दिन बाद भी नहीं मिली सहायता राशि व घायलोंको उचित इलाज।

-कैलाश कुशवाहा ने की मृतक व घायलों के परिजनों से मुलाकात कर  शोक संवेदना व्यक्त की। कैलाश कुशवाह फिलहाल सत्ता में नहीं है इसलिए कुछ खास मदद लोगों को नहीं दे पा रहे हैं। परंतु पोहरी विधान सभा क्षेत्र में अपनी पहचान बनाने में, लोगों के बीच संपर्क साधने में कैलाश कुशवाह कोई कसर नहीं छोड़ रहे।

पोहरी विधानसभा के ग्राम बम्‍हारी में 25 मई को  सड़क दुर्घटना में हुई चार युवकों की मौत व आधा दर्जन से अधिक घायल व उनके परिजनों से मिलने के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कैलाश कुशवाह आज ग्राम सुभाषपुरा पहुंचे। जहां दीप‍क प्रजा‍पति, ग्राम नाड़ मैं लक्ष्‍मण सिंह गुर्जर, ग्राम इंदरगढ़ में मंगल सिंह परिहार व ग्राम डोगरी में एक आदिवासी के निधन पर शोक संवेदना व्‍यक्‍त की। आधा दर्जन से अधिक घायल सुरेंद्र सिंह सिकरवार, बारे लाल प्रजापति,  घनश्याम, महेंद्र परिहार, कल्लू राम, पन्नू राम बघेल सहित अन्य से मुलाकात की साथ ही उन्‍होंने ईश्‍वर से मृतकों की आत्‍मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कैलाश कुशवाहा ने कहा कि यह घटना काफी दुखद बताया साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी भरपाई होना संभव नहीं है। इस दुःख की घड़ी में परिवार को काफी संयम रखने की जरूरत है। कुशवाहा इस मौके पर  दुख व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे इस बात का भी दुःख है कि पोहरी विधानसभा क्षेत्र से तीन-तीन मंत्रियों होने के बाद भी घटना के पांच बाद भी मृतक व घायलों को किसी प्रकार की सहायता राशि व उचित इलाज उपलब्ध नहीं हो सका है। इस पर उन्होंने खेद व्यक्त करते हुए प्रशासन अधिकारियों को पीड़ित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराए जाने को निर्देशित किया। साथ ही उन्होंने पीड़ित परिवार को उचित सहायता उपलब्ध कराए जाने की बात कही है।