देवास जिले में विकास यात्रा देवास शहर में विजय नगर, सोनकच्‍छ में ग्राम रोलुपिपल्‍या, हाटपीपल्‍या में विजय नगर, बागली में बैहरी और खातेगांव में अजनास से हुई शुरू

विकास यात्रा में विकास कार्यो का लोकार्पण/भूमि पूजन और पात्र हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण

देवास जिले में विकास यात्रा देवास शहर में विजय नगर, सोनकच्‍छ में ग्राम रोलुपिपल्‍या, हाटपीपल्‍या में विजय नगर, बागली में बैहरी और खातेगांव में अजनास से हुई शुरू

विकास यात्रा का चौथा दिन)

देवास जिले में विकास यात्रा देवास शहर में विजय नगर, सोनकच्‍छ में ग्राम रोलुपिपल्‍या, हाटपीपल्‍या में विजय नगर, बागली में बैहरी और खातेगांव में अजनास से हुई शुरू

विकास यात्रा में विकास कार्यो का लोकार्पण/भूमि पूजन और पात्र हितग्राहियों को किया हितलाभ वितरण

 विकास यात्रा में नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की दिलाई शपथ, पौधा रोपण भी किया 

विकास यात्रा में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं जिले के नागरिक हुए शामिल

जिले की पांच विधानसभा में 09 फरवरी को 55 स्‍थानों से निकलेगी विकास यात्रा 

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

      देवास । देवास जिले में सभी विधानसभा क्षेत्रों में विकास यात्राओं का आयोजन किया जा रहा है। विकास यात्राओं में जन सेवा अभियान के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित और विकास कार्यो का लोकार्पण एवं भूमि पूजन किया गया। विकास यात्राओं में नशा मुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। जनप्रतिनिधियों द्वारा पौधारोपण किया गया। मेरिट में आये बच्चों का सम्मान किया। विकास यात्रा में प्रचार रथ के माध्‍यम से प्रदेश सरकार की योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। जिले में विकास की दीवारे बनाई जा रही है। देवास जिले में 25 फरवरी तक प्रतिदिन विकास यात्राएं निकाली जा रही है। 

      विकास यात्रा देवास शहर में विकास यात्रा विजय नगर से देवास विधायक श्रीमती गायत्री राजे पवार के नेतृत्‍व में प्रारम्‍भ हुई। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। जनप्रतिनिधियों ने विकास कार्यो का भूमि पूजन किया। विकास यात्रा में दौरान पौधा रोपण किया गया। इस दौरान पूर्व महापौर श्री सुभाष शर्मा, श्री दुर्गेश अग्रवाल, ओम जोशी, गणेश पटेल, धर्मेद्र सिंह बैस, जुगनू गोस्‍वामी सहित अन्‍य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

      सोनकच्‍छ विधानसभा में विकास यात्रा ग्राम रोलुपिपल्‍या से शुरू हुई। विकास यात्रा में जनप्रतिनिधियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी दी। जनप्रतिनिधियों ने विकास यात्रा में सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों के बारे में बताया। विकास यात्रा में शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए। नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

       हाटपिपल्या विधानसभा क्षेत्र के विजय नगर से विकास यात्रा विधायक श्री मनोज चौधरी के नेतृत्व में प्रारंभ हुई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। विकास यात्रा में विधायक श्री चौधरी ने उपस्थित ग्रामीणजनों को संबोधित किया। विधायक श्री चौधरी ने प्रदेश सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी तथा हितग्राहियों को हितलाभ का वितरण किया। 

     बागली विधानसभा में विकास यात्रा ग्राम बैहरी से विधायक श्री पहाडसिंह कन्‍नौजे के नेतृत्‍व में शुरू हुई। विकास यात्रा में विधायक श्री कन्‍नौजे ने ग्रामवासियों को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण की शपथ दिलाई। विकास यात्रा में केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी गई। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।

      खातेगांव विधानसभा के ग्राम अजनास में विकास यात्रा का शुभारम्‍भ विधायक श्री आशीष शर्मा ने किया। विकास यात्रा में केन्‍द्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं की जानकरी दी गई। शासन की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ के स्वीकृति पत्र वितरण किए गए।

जिले में विकास यात्रा के पांचवे दिन 09 फरवरी को इन जगह निकलेगी विकास यात्रा 

       देवास विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा 09 फरवरी को न्‍यू मुखर्जी नगर, इन्‍द्रानगर और अमोना में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

       सोनकच्‍छ विधानसभा क्षेत्र में नगर परिषद सोनकच्‍छ के वार्ड जवाहर, ठाकुर विजय सिंह, तिलक, महात्‍मा गांधी, इंद्रा गांधी, भगत सिंह, मोलाना आजाद, सुभाष, लाल बहादूर शास्‍त्री, महावीर, राजेन्‍द्र, लक्ष्‍मीबाई, गुरूनानक और पिपलेश्‍वर वार्ड में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

       हाटपीपल्‍या विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा नपाखेडी, मेलखेडी, सुल्‍पाखेडा, खोकरियां, जलोदिया, मलेण्डिया, छोटी चुरलाय, बड़ी चुरलाय, भाटखेडी, मोरूखेडी, पत्‍थरगोराडिया और बरोठा में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

      बागली विधानसभा क्षेत्र में विकास यात्रा खामखेडी, नयापुरा, छतरपुरा, डागंराखेडा, बोरी, बंजरगगढ, गुराडियाराव, जटाशंकर और नगर परिषद बागली में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।

      खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में सोमगांव, कुमनगांव, लीली, मोला, ग्राम पंचायत डीडाली के ग्राम रेहटी, विक्रमपुर, सागोन्‍या, सुक्रास, नांदी, चण्‍डी, बागरदा, सिरोल्‍याबुजुर्ग, पोलम्‍बा, टाकरीखेडा, डिडाली, बलवाखेडा और  ग्राम पंचायत बुराडा के ग्राम रेहटी में निकाली जायेगी। विकास यात्रा में पात्र हितग्राहियों को हितलाभ वितरित किया जाएगा।