कन्या पूजन एवं भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना के बाद शुरू हुई हाथ से हाथ जोड़ो अभियान यात्रा

kTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास। 
ग्राम सुतली से कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा भगवान देवनारायण की पूजा एवं कन्या पूजन के बाद शुरू हुई है। इसके पूर्व एक महती सभा को संबोधित करते हुए तराना के विधायक सर्व महेश परमार शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी, अशोक पटेल, जय सिंह ठाकुर, रेखा वर्मा, भगवान सिंह चावड़ा, सुधीर शर्मा, रमेश व्यास, सूरज सिंह चावड़ा, रितेश त्रिपाठी, प्रतिक शास्त्री के साथ हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा लेकर चल रहे प्रदीप चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि हम हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के अंतर्गत घर-घर जाएंगे। लोगों से मिलेंगे एवं भारतीय जनता पार्टी सरकार की असफलता एवं उनके द्वारा किए गए झूठे वादों को लोगों को बताएंगे। साथ ही 30 सालों से आप जिन्हें चुनते आए हैं उन्होंने आपके लिए क्या किया यह यात्रा हाथ से हाथ जोड़ों के साथ परिवर्तन के लिए भी की जा रही है। यात्रा जहां भी जाएगी पैदल जाएगी एवं जिस गांव तक पहुंचेगी वहीं रात्रि विश्राम कर अगले दिन गंतव्य की ओर जाएगी। हमारा 70 दिनों का यात्रा का कार्यक्रम है।  जिसके अंतर्गत हम पोलिंग क्रमांक 1 से लेकर पोलिंग क्रमांक 280 तक एवं हर पंचायत तक हर वार्ड तक पहुंचेंगे। यात्रा प्रारंभ होने के पूर्व प्रदीप चौधरी एवं उनकी धर्मपत्नी ने कन्या पूजन किया। वही कांग्रेसी नेताओं के साथ भगवान देवनारायण की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर ग्रामीण क्षेत्र के बड़ी संख्या में नागरिक, किसान एवं युवा साथी, माता बहने उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालन चंद्रपाल सोलंकी ने किया एवं आभार ब्रजराज सिंह ने माना।