देश की एकता व अखंडता के लिए निकाली गई शौर्य यात्रा का किया स्वागत राष्ट्रीय तिरंगा भेंट कर राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद के नारे लगाए

देश की एकता व अखंडता के लिए निकाली गई शौर्य यात्रा का किया स्वागत 
राष्ट्रीय तिरंगा भेंट कर राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद के नारे लगाए 
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। महाराष्ट्र के पुणे पानीपत से 6 जनवरी से मराठा समाज द्वारा निकाली गई शौर्य यात्रा प्रमुख शहरों से होते हुए देवास पहुंची। नगर आगमन पर नगर जनहित सुरक्षा समिति द्वारा महेश टाकीज चौराहा पर यात्रा का पुष्प वर्षा  एवं पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। उपस्थित समिति सदस्यों द्वारा राष्ट्रीय एकता जिंदाबाद के नारे लगाकर उत्साह वर्धन करते हुए राष्ट्रीय तिरंगा भेंट किया। नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए  यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हुई। शौर्य यात्रा का समापन 28 जनवरी को शुभारंभ स्थल महाराष्ट्र पुणे पानीपत में  होगा।  इस यात्रा में कुल 90 साहसी यात्रियों का जत्था शामिल हैं। इस अवसर पर समिति के अनिल सिंह बेस, सुनील सिंह ठाकुर, विनोद सिंह गोड़, सत्यनारायण यादव, सुभाष वर्मा, अनूप दुबे, धन्ना सेठ अग्रवाल सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। यह जानकारी अनिल सिंह बैस ने दी।