जिलाधिकारी द्वारा अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल शाहपुरपूरन, नगर पंचायत लम्भुआ का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

जिलाधिकारी द्वारा अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल शाहपुरपूरन, नगर पंचायत लम्भुआ का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर - 28 मई जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा शनिवार को अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल शाहपुरपूरन, नगर पंचायत लम्भुआ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। 

           निरीक्षण के समय कुल 65 गोवंश संरक्षित मिले, जिसमें 34 मादा तथा 31 नर थे। जिलाधिकारी ने केयर टेकर को निर्देशित किया कि अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल के चारो तफर आर.सी.सी. पिलर बनवाये जाये। अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल में संरक्षित गोवंशों हेतु दाना, भूषा, हरा चारा, पानी पर्याप्त मात्र में उपलब्ध था तथा अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल पर साफ-सफाई अच्छी पायी गयी, जिस जिलाधिकारी द्वारा संतोष व्यक्त किया गया।