प्रदेश के किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान हेतु दिया ज्ञापन

प्रदेश के किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान हेतु दिया ज्ञापन

प्रदेश के किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान हेतु दिया ज्ञापन
प्रदेश के किसानों की विभिन्न समस्याओं का समाधान हेतु दिया ज्ञापन

दीपाँकुर चौहान केकड़ी।भारतीय किसान संघ तहसील  इकाई की बैठक अजमेर रोड बाला जी के मंदिर पर आयोजित की गई,जिसकी अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष श्री नाथू लाल शर्मा ने की....!!*

     बैठक में संभाग अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शर्मा " मिश्र" ने भी भाग लिया और उपस्थित किसान प्रतिनिधियों को,किसान सम्मान निधि बढ़ाने, समर्थन मूल्य पर पर ,  फसल खरीद करने एवम् कर्जा माफी में समानता अपनाने जैसे विषयों पर प्रकाश डाला....!!

      साहित्य रत्न बजरंग लाल जी टेलर ने अपने ओज पूर्ण अभिवादन में किसान एकता पर जोर दिया,और कविता में संबोधित किया..........!!

सबसे जबर है छाती किसान की,

      जिसे खबर नहीं है, जान की !

  जो पालन करता है,सारे संसार की

यह हिम्मत तो देखो,बलवान की !!

बाद तहसील अध्यक्ष श्री नाथू लाल जी शर्मा ने आज के ज्ञापन पर विस्तार से जानकारी दी.....!!

मुख्य बिंदु निम्नानुसार हैं.....:_

1. *अधिकतर किसान वर्षा आधारित खेती पर निर्भर है,सिंचित रकबा बढ़ाने हेतु योजना बनाई जावे.....!

२ जी एस टी खत्म करने हेतु जी एस टी काउंसिल में प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्ताव भिजवाया जावे.....!!

3 मध्य प्रदेश और तेलंगाना की तर्ज पर प्रधान मंत्री किसान सम्मान निधि में प्रदेश की ओर से राशि जोड़ कर सभी किसानों को 15,000/_ की राशि बैंक खातों में जमा करवाई जावे.....!

4.सभी किसानों को फसल सिंचाई हेतु निः शुल्क 7 घंटे विद्युत आपूर्ति की जावे....!

5. फासल बीमा योजना का *किसानों को समुचित लाभ  दिलाने हेतु फसल बीमा क्लेम आंकलन का आधार गारंटी उपज को वास्तविक उत्पादन के अनुसार संशोधित किया जावे.....!*

6. बिसल पुर परियोजना अजमेर टोंक संयुक्त परियोजना हैं,लिफ्ट सिंचाई द्वारा जिले की पेटा काश्त तहसीलों केकड़ी,सावर,सरवाड़ को सिंचाई सुविधा उपलब्ध कराई जावे....!!

बैठक के बाद एस डी एम कार्यालय जाकर प्रशासनिक अधिकारी जी को ज्ञापन दिया गया.....!!

आज की बैठक में संभाग अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद शर्मा"मिश्र," , जिला सह मंत्री सतेनाराय प्रजापत ,तहसील अध्यक्ष नाथू लाल जी शर्मा,उपाध्यक्ष जीवालाल **कुमावत,महावीर जाट,

बीज प्रमुख बजरंग लाल तेली,तहसील संरक्षक बजरंग लाल जी टेलर,तहसील युवा प्रमुख रतन सिंह,राजस्व प्रमुख बन्ना राम लोहार,पोखर राम जाट,राजस्व प्रमुख,हनुमान जी *शर्मा इकाई अध्यक्ष,कैलाश चंद,दिनेश बैरागी,विष्णु प्रकाश शर्मा,जैविक प्रमुख बैजनाथ कुमावत,किशन लाल जाट,सत्यनारायण तिवाड़ी,उपस्थित रहे.....!!