परिवार विघटन से बचने के लिए हर घर से यज्ञ का धुआं उठना चाहिए - महंत कृष्ण गोपालदास

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

देवास। आईटीआई मैदान विकास नगर में चल रहे पांच दिवसीय श्री लक्ष्मी नारायण महायज्ञ की रविवार को संत महात्माओं के सानिध्य में यजमानों द्वारा पूर्णाहुति दी गई। पुर्णाहूति के पहले यज्ञ का महत्व बताते हुए, पँचमुखि हनुमान धाम अगरोद के महंत  कृष्णगोपालदास जी ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि  जिस घर  में यज्ञ होता है, वहां सकारात्मकता बनी रहती है, यज्ञ की सकारात्मक ऊर्जा से परिवारजनों में आपसी प्रेम एवं बन्धुत्व की भावना प्रगाढ़ होती है। आज समाज मे एकल परिवार एवं विभाजन की समस्या बहुत बढ़ गयी है। जिस घर मे परिवार जन यज्ञ करते है उस घर मे हमेशा सुख, समृद्धि, यश बना रहता है, एवं आपसी प्रेम के साथ परिवारजनों के बीच बन्धुत्व भाव बना रहता है। इस अवसर पर पंचमुखी धाम आगरोद के महंत कृष्ण गोपाल दास महाराज, काशी से पधारे हरिदास महाराज, परमानंद दास महाराज, वासुदेव दास महाराज, श्रीराम लखन दास, गोविंद दास, रुणीजा धाम के महंत भरत दास जी महाराज आदि संत महात्माओं के सानिध्य में आयोजन हुआ। पूर्णाहुति में संत महात्माओं सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने शामिल होकर महा प्रसादी ग्रहण की। यह जानकारी यज्ञ समिति के प्रचार प्रमुख वासुदेव परमार ने दी।