मकर संक्रांति सत्य, शांति, संतोष, विश्वास व सद्भावना का पर्व है- साहेब मंगल नाम

आकाश से अग्नि प्रकट कर सात्विक यज्ञ का दीप प्रज्ज्वलित किया कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर किया गया

मकर संक्रांति  सत्य, शांति, संतोष, विश्वास व सद्भावना का पर्व है- साहेब मंगल नाम

मकर संक्रांति  सत्य, शांति, संतोष, विश्वास व सद्भावना का पर्व है- साहेब मंगल नाम
- आकाश से अग्नि प्रकट कर सात्विक यज्ञ का दीप प्रज्ज्वलित किया
- कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वजारोहण कर किया गया

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास। 
सद्गुरु कबीर प्रार्थना स्थली प्रताप नगर में  मकर संक्रांति के उपलक्ष में सदगुरु कबीर आश्रम सर्वहारा सेवा समिति एवं सदगुरु कबीर आश्रम प्रार्थना स्थली चुना खदान की समस्त साध संगत द्वारा 14 जनवरी से 26 जनवरी तक आयोजित किए गए 13 दिवसीय बसंत महोत्सव का शुभारंभ सद्गुरु मंगल नाम साहेब के सानिध्य में ध्वजारोहण कर किया गया। शनिवार को सुबह 9 बजे ध्वज पूजा,10 बजे गुरु महिमा पाठ निर्गुणी भजन तत्व बोध चर्चा, दोपहर 1:30 बजे साध संगत को सद्गुरु मंगल नाम साहेब ने वैचारिक जल से स्नान कराया। साहेब मंगल नाम ने विचार प्रकट करते हुए कहा कि कहा नहीं गया कहां नहीं गंगा, बिन सूरज सब कारज भंगा। आज मकर संक्रांति का जो त्यौहार है वह जीव को शांति, संतोष, प्रेम, सत्य व विश्वास का पर्व है।जो सभी जीवों में सद्भावना कायम करता है। ऐसे पर्व पर संवाद व गोष्ठी का आयोजन होना चाहिए जिससे हमारे सब विवाद समाप्त हो जाए, हम सुखी हो जाएं। प्रतिदिन सुबह 9 बजे गुरु महिमा पाठ के साथ निर्गुणी भजन, चौका विधान, तत्व बोध चर्चा, संवाद गोष्टी, संध्या पाठ ,संध्या आरती की जाएगी। 26 जनवरी को सुबह 9 बजे गुरु महिमा पाठ, दोपहर 1 बजे समाधि पूजन, दोपहर 2 बजे रंग गुलाल का आयोजन होगा। बसंत महोत्सव गुरु पूजा, सात्विक यज्ञ एवं नाम दीक्षा महाप्रसाद वितरण के साथ  कार्यक्रम का समापन 26 जनवरी को होगा। यह जानकारी सदगुरु कबीर आश्रम सर्वहारा सेवा समिति द्वारा दी गई।