भागवत कथा के छठवें दिन हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह

भागवत कथा के छठवें दिन हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह

भागवत कथा के छठवें दिन हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह

भागवत कथा के छठवें दिन हर्षोल्लास से मना श्रीकृष्ण-रुक्मणि विवाह

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश


देवास।
 अमोना स्थित दुर्गा नगर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिवस पं. मुकेश शर्मा ने रास पंच अध्याय का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि महारास में पांच अध्याय है। उनमें गाए जाने वाले पंच गीत भागवत के पंच प्राण है। जो भी ठाकुर जी के इन पांच गीतों को भाव से गाता है, वह भव पार हो जाता है। उन्हें वृंदावन की भक्ति सहज प्राप्त हो जाती है। महारास में भगवान श्रीकृष्ण ने बांसुरी बजाकर गोपियों का आह्वान किया। महारास लीला द्वारा ही जीवात्मा परमात्मा का ही मिलन हुआ। उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण ने 16 हजार कन्याओं से विवाह कर उनके साथ सुखमय जीवन बिताया। भगवान श्री कृष्ण रुक्मणी के विवाह की झांकी ने सभी को खूब आनंदित किया। कथा के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता और नेशनल यूनिटी ग्रुप संस्थापक अनिल सिंह ठाकुर, मुकेश रावत, पीयूष जोशी, संतोष  तिवारी, प्रकाश मामा ठाकुर, हरी सिंह दरबार आदि महाराज श्री का अभिनंदन कर आशीर्वाद लिया। कथा में श्रीकृष्ण रुक्मणि जी का विवाह हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भक्तों ने विवाह उत्सव पर फूलों की वर्षा की। व्यासपीठ की आरती पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, प्रदेश कांग्रेस महामंत्री प्रदीप चौधरी, गणेश पटेल, नगर महामंत्री सचिन जोशी, विजेंद्र राणा ने की। इस अवसर पर सोहन पटेल, प्रकाश मामा ठाकुर, गुलाब सिंह ठाकुर, कैलाश पटेल, हरी सिंह दरबार, लक्ष्मीनारायण राठौर, कन्हैयालाल वर्मा दयालु, शोभा नायक, राधेश्याम शर्मा, सुनील सिंह ठाकुर, भारत सिंह दरबार सहित बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित