किसानों के हित में उत्कृष्ट कार्य करने पर युवा कृषक राजपूत हुए सम्मानित

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास।
 भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा जिला देवास की एक अति आवश्यक बैठक एवं किसान सम्मेलन विगत दिनों सम्पन्न हुआ। ग्राम बड़ी चुरलाय श्री राम मंदिर प्रांगण मंडल बरोठा विधानसभा हाटपिपलिया में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि किसान मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष दर्शन सिंह चौधरी, हाटपिपलिया विधायक मनोज चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, किसान मोर्चा प्रदेशमंत्री महेश पाटीदार ने क्षेत्र के प्रगतिशील एवं युवा किसानों को सम्मानित किया। इसी के अंतर्गत मप्र शासन द्वारा मुख्यमंत्री से सम्मानित ग्राम छोटी चूरलाय के युवा कृषक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत का सम्मान भी अतिथियों ने किया। साथ ही राजपूत द्वारा किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा कर आगे भी जनहित व किसान हित में कार्य करने की कामना की। इस अवसर पर किसान मोर्चा जिलामंत्री कुंदन सिंह बैस, नरबत सिंह सिकरवार, जगदीश चौधरी, विजयसिंह, राजेन्द्र पाटीदार, रामसिंह जलोदिया, जीवनसिंह, देवेन्द्र सिंह शेरसिंह, भगवान सिंह बैस सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं ग्रामीणजन उपस्थित थे।