शिवपुरी: आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित, कार्यक्रम में आप प्रदेश अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि।

आम आदमी पार्टी शिवपुरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुऐ प्रदेश अध्यक्ष।

शिवपुरी: आम आदमी पार्टी की बैठक आयोजित, कार्यक्रम में आप प्रदेश अध्यक्ष रहे मुख्य अतिथि।
आम आदमी पार्टी शिवपुरी

KTG समाचार शिवपुरी: 

आम आदमी पार्टी शिवपुरी की ओर से आयोजित कार्यक्रम में सम्मलित हुऐ प्रदेश अध्यक्ष। - अनुशासन समिति एवं संगठन सचिव कर्नल उमेश वर्मा ने जिले के समस्त कार्यकर्ताओं की बैठक शिवपुरी हैप्पीनेस स्कूल में ली। जिसमें समस्त विधानसभाओं के विधानसभा अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष सम्मिलित हुए कर्नल उमेश वर्मा ने आगामी विधानसभा 2023 के चुनाव हेतु कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया एवं संगठन को मजबूत करने के लिए जिला अध्यक्ष वीरेंद्र रावत को बूथ लेवल पर कार्य करने के लिए मार्गदर्शक किया। आज के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उमेश वर्मा ने सबसे पहले माँ सरस्वती जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया एवं सभी कार्यकर्ताओं को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने के उपलक्ष में बधाई दी जिस हेतु सभी कार्यकर्ताओं ने मिशन 2023 मध्य प्रदेश के अंतर्गत अनुशासन समिति के प्रदेश अध्यक्ष कर्नल उमेश वर्मा का मार्गदर्शन प्राप्त किया। जिसमें मुख्य रुप से जिला अध्यक्ष  वीरेंद्र रावत की उमेश वर्मा द्वारा बहुत प्रशंसा की गई एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने वाले संगठन मंत्री गोलू धाकड़ जी एवं पोहरी विधानसभा में सक्रिय कार्य करने वाले पोहरी ब्लॉक अध्यक्ष अशोक सगर की सराहना की गई। जिसमें समस्त आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका को देखते हुए उनकी भावनाओं को ध्यान में रखते हुए कर्नल उमेश वर्मा ने कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद किया। इस कार्यक्रम में जिले की समस्त विधानसभाओं से आदि लोग उपस्थित हुये जगदीश धाकड़ ,अशोक सगर, अंकित सिंह सेवड़ा, दीपक कुशवाह, नरेंद्र खरे, कालूराम कुशवाह, राकेश जोनवाल, डीएस चौहान, मुनेश धाकड़, गिर्राज धाकड़, अनार सिंह राजपूत, पार्षद राजू भार्गव, कोलारस मनोज कौशल, हाकिम धाकड़ सोने राम परिहार, मनोज धाकड़ होकम सिंह धाकड, मुकेश ओझा, शिवराज मनोज  धाकड़, नगर मंडल अध्यक्ष कोलारस विष्णु सेन, जेपी व्यास, अभय श्रीवास्तव, हनुमंत सिंह कंसाना एवं आदि कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।