सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण।

सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में दिया गया ऑनलाइन प्रशिक्षण।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर-  06 जनवरी/मुख्य सचिव उ0प्र0 शासन एवं परिवहन (परिक्षेत्र) लखनऊ द्वारा 05 जनवरी, 2023 से 04 फरवरी, 2023 तक सड़क सुरक्षा माह मनाये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के क्रम में जनपद सुलतानपुर में शुक्रवार को सहायक सम्भागीय परिवहन कार्यालय सुलतानपुर में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया। ड्राइविंग रेगुलेशन 2017 एवं मोटर वाहन संशोधन अधिनियम-2019 के बारे में प्रशिक्षित किया गया।

         इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिहवन अधिकारी नन्द कुमार, सम्भागीय (प्राविधिक), कार्यालय के समस्त कर्मचारी एवं परिवहन निगम के चालक/परिचालक उपस्थित रहे।