स्वागत सम्मान समारोह में पहुंचे महर्षि उत्तम स्वामी महाराज, कलश यात्रा भी निकाली गई

स्वागत सम्मान समारोह में पहुंचे महर्षि उत्तम स्वामी महाराज, कलश यात्रा भी निकाली गई

स्वागत सम्मान समारोह में पहुंचे महर्षि उत्तम स्वामी महाराज, कलश यात्रा भी निकाली गई
स्वागत सम्मान समारोह में पहुंचे महर्षि उत्तम स्वामी महाराज, कलश यात्रा भी निकाली गई।
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। पिछले दिनों महर्षि उत्तम स्वामी महाराज के सानिध्य में 184 नर्मदा भक्तों ने मां नर्मदा की परिक्रमा पूर्ण की इस उपलक्ष्य में परिक्रमा करने वाले साधू संतों का स्वागत सम्मान समारोह का अयोजन गुरुभक्त फार्म हाउस पालनगर पर आयोजित किया गया। इस दौरान श्रीश्री 1008 ईश्वरानंद ब्रह्मचारी महर्षि उत्तम स्वामी महाराज की अगवानी में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें क्षेत्र के कई महिला पुरुषों ने भाग लिया। उक्त पुरा आयोजन जीवन यादव द्वारा संपन्न करवाया गया। जिसमें नरेन्द्र सिंह चौहान, संगठन मंत्री तपन भौमिक, सांसद महेन्द्रसिंह सौलंकी, विधायक गायत्री राजे पवार, जिलाध्यक्ष राजीव खंड़ेलवाल, बागली विधायक पहाड़सिंह कनौजे,पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती सहित शाजापुर एसपी श्री डाबर भी कार्यक्रम में शामिल हुए और गुरु महाराज का आशीर्वाद लिया।