बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा चलाया गया अभियान।

बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा चलाया गया अभियान।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा, सुलतानपुर उत्तर प्रदेश। 

सुलतानपुर-20 जून/ मा0 राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भारत सरकार द्वारा प्राप्त दिशा निर्देश के क्रम में सोमवार को बाल श्रम उन्मूलन सप्ताह के अन्तर्गत जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा एवं श्रम प्रवर्तन अधिकारी प्रकाश चन्द्र की अध्यक्षता में अभियान चलाया गया। बाल श्रम अभियान के अन्तर्गत बस स्टाप, दीवानी चौराहा, विकास भवन आदि के आस-पास के क्षेत्र कीे दुकानों, होटल पर चलाया गया, जिसमें महिला कल्याण विभाग एवं श्रम विभाग की संयुक्त टीम द्वारा दुकान एवं होटल संचालकों को जागरूक किया गया कि 14 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों से काम न करवायें। साथ ही काम करने वाले श्रमिकों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ने हेतु निर्देशित किया गया। अभियान के चलते मौके पर 06 प्रतिष्ठानों पर 07 बच्चों से पूछ तॉछ की गयी, जिसमें सभी बच्चों की उम्र 14 वर्ष से अधिक पायी। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा दुकान एवं होटल संचालकों को चेतावनी दी गयी कि बाल श्रम अपराध है। चेतावनी के बाद भी कोई बाल श्रम बरवातें पाया जाता है, तो उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही कर दण्डित किया जायेगा। इसके लिये सरकार द्वारा बाल श्रम अधिनियम बनाया गया है।

    इस अवसर पर श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, संरक्षण अधिकारी रूपाली सिंह, जिला समन्वयक सरोज यादव, सामाजिक कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता संदीप सिंह एवं श्रम विभाग, पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।