जिलाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विकास खण्ड धनपतगंज तथा नवनिर्माणाधीन छात्रावास का किया गया औचक निरीक्षण।

जिलाधिकारी द्वारा कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विकास खण्ड धनपतगंज तथा नवनिर्माणाधीन छात्रावास का किया गया औचक निरीक्षण।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर -15 दिसम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा गुरूवार को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय विकास खण्ड धनपतगंज तथा नवनिर्माणाधीन छात्रावास का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान साफ-सफाई व्यवस्था तथा मिड-डे-मील में बच्चों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को परखा गया। जिलाधिकारी द्वारा बच्चों के शिक्षण ज्ञान को परखा गया एवं शिक्षण पद्धति की विस्तृत जानकारी दी गयी। 

       जिलाधिकारी द्वारा छात्राओं को क्लास रूम में अध्ययन कराया गया तथा शिक्षा की गुणवत्ता के बारे में बताया गया। विद्यालय में छात्राओं के लिए खाना मेनू के हिसाब से बना पाया गया। जिलाधिकारी द्वारा खाने की गुणवत्ता स्वयं चख कर परखी गई जो सही पाई गई। विद्यालय में साफ-सफाई अच्छी होने पर जिलाधिकारी द्वारा सराहना की गई। जिलाधिकारी को स्टाफ द्वारा विद्यालय तक आने का रास्ता नहीं होने की समस्या बताई गई, जिस सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा बीडीओ धनपतगंज को रास्ता बनवाने हेतु निर्देशित किया गया।

       तत्पश्चात जिलाधिकारी द्वारा आवासीय विद्यालय में नवनिर्माणधीन छात्रावास के कार्य का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा निर्माण कार्य में देरी होने पर सम्बन्धित कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य को गुणवत्तापूर्ण जल्द से जल्द कराए जाने के निर्देश दिए गए।