जिलाधिकारी द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल, ग्राम पडरे, विकास खण्ड धनपतगंज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

जिलाधिकारी द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल, ग्राम पडरे, विकास खण्ड धनपतगंज का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर ,उत्तर प्रदेश।

 सुलतानपुर- 15 दिसम्बर/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा अस्थाई गोवंश आश्रय स्थल ग्राम पडरे, विकास खण्ड धनपतगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय गोवंश आश्रय स्थल में कुल 251 गोवंश संरक्षित पाये गये, जिसमें 99 नर व 152 मादा थे तथा सभी गोवंश स्वस्थ थे। संरक्षित गोवंशों हेतु साफ-सफाई, खान-पान, भूषा, हरा चारा, दैनिक सत्यापन आदि का जायजा लिया गया। गोवंश आश्रय स्थल पर मिट्टी की बाड़ बनाई गयी थी, जिससे गोवंश बाहर न निकल पाते। इस कार्य के लिये जिलाधिकारी द्वारा प्रशंसा की गयी।

       निरीक्षण के दौरान स्थल पर संरक्षित गोवंशों हेतु भूषा, चारा व दाना पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध था तथा गोवंश आश्रय स्थल पर साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। उन्होंने निर्देशित किया कि संरक्षित गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में चारा व दाना दिये जायें। 

       जिलाधिकारी द्वारा पशु चिकित्सा अधिकारी को प्रतिदिन विजिट करने तथा दैनिक रजिस्टर पर गोवंशों की संख्या अंकित करने के निर्देश दिये गये।