मध्यप्रदेश में 10 दिन स्कूल छुट्टी की घोषणा, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

जारी आदेश के अनुसार दशहरा पर्व को लेकर शिक्षकों और छात्रों को 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अवकाश दिया जाएगा। तो वही दीपावली के मौके पर शिक्षकों और छात्रों को 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक छुट्टी दी जाएगी। यानी दीपावली पर 6 दिन का अवकाश रहेगा।

मध्यप्रदेश में 10 दिन स्कूल छुट्टी की घोषणा, शिक्षा विभाग का आदेश जारी
मध्यप्रदेश में 10 दिन स्कूल छुट्टी की घोषणा, शिक्षा विभाग का आदेश जारी

       KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश के शासकीय और प्राइवेट स्कूलों के छात्रों और शिक्षकों के लिए एक खुशखबरी है। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने दशहरे और दिवाली की छुट्टियां घोषित कर दी है। विभाग के आदेश के तहत अक्टूबर में छात्रों को कुल 10 दिन की छुट्टी मिलेगी

दरअसल, स्कूल शिक्षा विभाग ने त्योहारी सीजन के चलते दशहरा-दीपावली के मौके पर शिक्षकों और छात्रों के लिए छुट्टी घोषित कर दी है। जारी आदेश के अनुसार दशहरा पर्व को लेकर शिक्षकों और छात्रों को 3 अक्टूबर से 6 अक्टूबर तक अवकाश दिया जाएगा। तो वही दीपावली के मौके पर शिक्षकों और छात्रों को 22 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक छुट्टी दी जाएगी। यानी दीपावली पर 6 दिन का अवकाश रहेगा।