सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत सेमफोर्ड स्कूल महुअरिया में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी संगोष्ठी हुई आयोजित।

सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत सेमफोर्ड स्कूल महुअरिया में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी संगोष्ठी हुई आयोजित।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

 सुलतानपुर- 20 मई/सड़क सुरक्षा कार्यक्रम-2022 के अन्तर्गत शनिवार को सेमफोर्ड स्कूल महुअरिया गोराबारिक रोड सुलतानपुर में सड़क सुरक्षा कार्यक्रम की संगोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें सड़क सुरक्षा सम्बन्धी विभिन्न जानकारियॉ/नियमों को बताये जाने के पश्चात् बच्चो को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ भी दिलाई गयी और स्कूली वाहनों का निरीक्षण भी किया गया। 

       इस अवसर पर सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन्) नन्दकुमार, लक्ष्मीकान्त, सम्भागीय निरीक्षक प्राविधिक सुलतानपुर, टी.एस.आई. अनूप कुमार सिंह, सेमफोर्ड प्रिन्सिपल डा0 अजय कुमार तिवारी एवं कार्यालय के समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहें।