जिले के सभी पत्रकारबंधु हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें-कलेक्टर

कलेक्टर श्री शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा कर तिरंगे झंडे किए प्रदान

जिले के सभी पत्रकारबंधु हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें-कलेक्टर

जिले के सभी पत्रकारबंधु हर घर तिरंगा अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करें-कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला

कलेक्टर श्री शुक्ला ने पत्रकारों से चर्चा कर तिरंगे झंडे किए प्रदान

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

     देवास ! कलेक्टर श्री चंद्रमौली शुक्ला ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में पत्रकारों से “हर घर तिरंगा अभियान” एवं अन्य विषयों पर चर्चा की। इसके पश्चात पत्रकारों को तिरंगें झंडों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि हमें आजादी का अमृत महोत्सव धूमधाम के साथ मनाना है और “हर घर तिरंगा अभियान” में सभी को अपने घरों, प्रतिष्ठानों एवं कार्यालयों पर तिरंगा फहराना और दूसरों को भी प्रेरित करना है। उन्होंने सभी से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने का आग्रह किया। इस दौरान एडीएम श्री महेंद्र सिंह कवचे, डीएसपी यातायात श्री किरण शर्मा एवं सभी पत्रकारबंधु उपस्थित थे।