कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

कांग्रेस पार्टी छोड़ भाजपा की सदस्यता ग्रहण की

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र के ग्राम भेसुनी के पूर्व सरपंच स्वर्गीय मांगीलाल शर्मा के सुपुत्र संतोष शर्मा ने सोमवार को भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। श्री शर्मा कई वर्षो से कांग्रेस पार्टी में कार्य कर रहे थे। भाजपा की विचारधारा, रीति-नीति, राष्ट्रीय हित में किए गए कार्य एवं विकास कार्यो को देखते हुए संतोष शर्मा पैलेस पहुंचे और विधायक गायत्री राजे पवार व पार्टी के अन्य पदाधिकारियों के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष फूल सिंह चावड़ा, भारतीय जनता पार्टी देवास, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष विजय सिंह पंवार, मंडल उपाध्यक्ष गोपाल जोशी, भूपेन्द्र सिंह रामगढ़, शेरसिंह मंगरोला, अतुल शर्मा सरपंच हेबतपुरा, महेश शर्मा सरपंच भेसुनी, ज्ञानेश्वर कुमावत सरपंच बरखेडा, कायम उदय सिंह लसूडिया, विशाल सिंह लसूडिया, राजेंद्र चौधरी मेरखेड़ी, हरपाल से रामगढ़, बद्री गुर्जर आदि की उपस्थिति थे। सभी उपस्थितजनों ने श्री शर्मा का स्वागत कर बधाई दी।