तड़ीपार के लिए प्रस्तावित  भास्कर मिश्रा प्रदेश सचिव कांग्रेस  ने कलेक्टर को बोले अपशब्द

तड़ीपार के लिए प्रस्तावित  भास्कर मिश्रा प्रदेश सचिव कांग्रेस  ने कलेक्टर को बोले अपशब्दktg Samachar

तड़ीपार के लिए प्रस्तावित  भास्कर मिश्रा प्रदेश सचिव कांग्रेस  ने कलेक्टर को बोले अपशब्द

तड़ीपार के लिए प्रस्तावित  भास्कर मिश्रा प्रदेश सचिव कांग्रेस  ने कलेक्टर को बोले अपशब्द

कलेक्टर सिंगरौली को अपशब्द बोलने का वीडियो वायरल

*इससे पूर्व मंत्री वंशमणि वर्मा  ने भी  कलेक्टर को बोला था अपशब्द, दर्ज हुआ था मामला

केटीजी समाचार सिंगरौली एमपी

राजेश वर्मा

सिंगरौली -
       "विनाश काले विपरीत बुद्धि" यह कहावत इस समय  सिंगरौली जिले के कुछ  कांग्रेसियो पर चरितार्थ हो रहा है। सत्ता पाने व सस्ती लोकप्रियता के लिए  कुछ कांग्रेसी इतने विवेकहीन हो गए हैं कि उन्हें समझ मे ही नही आ रहा है कि उन्हें किसको क्या बोलना है।  एस पी सिंगरौली द्वारा कांग्रेस के प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा का नाम  तड़ीपार के लिए  प्रस्तावित किये जाने के बाद  भास्कर मिश्रा इतने आग बबूला हो गए कि अपना संयम खोते हुए तथाकथित इलेक्ट्रॉनिक खबरनवीसों को बयान देने के दौरान  सार्वजनिक रूप से जिले के मुखिया कलेक्टर सिंगरौली के खिलाफ अमर्यादित शब्दो का प्रयोग कर अपने ऊपर लगे विभिन्न  अपराध की  धाराओ  में एक और  इजाफा कर लिया। कांग्रेसी भास्कर मिश्रा का कलेक्टर को बोले गए अपशब्दो का   वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो होने के बाद बीजेपी सहित आमजन कांग्रेसियो को आड़े हाथ लेते हुए  कहने लगे कि सत्ता सुख से दूर बेचारे कांग्रेसी अपना मानसिक संतुलन खोते जा रहे हैं। अब इनका कुछ नही हो सकता।

        गौरतलब हो कि कांग्रेसी नेता भास्कर मिश्रा पर  शासकीय कार्य मे बाधा डालने, शासकीय सेवको से विवाद करने ,शासकीय आदेशो का उल्लंघन करने  सहित कई गंभीर अपराध  दर्ज है। जिससे आम लोगों के बीच भास्कर मिश्रा के प्रति भय व आतंक व्याप्त है। ऐसी स्थिति में क्षेत्र की लोक व्यवस्था को देखते हुए सिंगरौली *एसपी वीरेन्द्र कुमार सिंह* ने तड़ीपार करने का प्रस्ताव जिला  दंडाधिकारी की ओर अंतिम निर्णय के लिए भेजा।जिसके बाद  *जिला दंडाधिकारी  न्यायालय*  से भास्कर मिश्रा को एक नोटिस जारी की गई है जिसमे 13 सितंबर को  उपस्थित होकर उनके खिलाफ  तड़ीपार  की कार्यवाही क्यों ना की जाय इस पर अपना पक्ष रखने का आदेश दिया गया है। नोटिस मिलने के बाद से आग बबूला *प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा** कुछ खबरनवीसों को अपना बयान देने के दौरान कलेक्टर सिंगरौली अपशब्दों का प्रयोग कर अपमानित करने के साथ अपने गुनाहों की संख्या में  एक और इजाफा कर लिया। 

*पूर्व मंत्री वंशमणि ने भी कलेक्टर को बोले थे अपशब्द, मामला विचाराधीन है*

गौरतलब हो कि इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता , पूर्व विधायक व मंत्री वंशमणि वर्मा ने भी कलेक्टर सिंगरौली को कलेक्टर कार्यालय के सामने एडीएम के सामने अपशब्द बोले थे। जिसका भी वीडियो वायरल हुआ था और पूर्व मंत्री के खिलाफ मामला दर्ज हो गया था, जो न्यायालय में  विचाराधीन है। पूर्व मंत्री श्री वर्मा के इस कृत्य की जहां चहुंओर विरोध हुआ था वहीं सिंगरौली कांग्रेसियो का सिर शर्म से झुक गया था। 


*वंशमणि वर्मा व भास्कर मिश्रा के कृत्य से जिले के बाकी कांग्रेसी दुखी व चिंतित*

सिंगरौली में बेजान पड़ी कांग्रेस पार्टी में जान डालने में पूरे तन मन से डटे अमित द्विवेदी प्रदेश सचिव , अरविंद सिंह चंदेल, लखन शाहू , ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू, प्रवीण सिंह , राम शिरोमणि शाहवाल आदि कई कांग्रेसियों के मेहनत पर पानी फेरने का काम पहले तो  वंशमणि वर्मा ने किया। वंशमणि वर्मा के कृत्य से  जिले के साथ पूरे प्रदेश में कांग्रेस की थू थू हुई। यह मामला अभी ठंडा भी नही हुआ कि कांग्रेस पार्टी के बड़बोले नेता प्रदेश सचिव भास्कर मिश्रा ने कलेक्टर सिंगरौली को अपशब्द बोल दिया। दो दो बार हुई शर्मनाक वाकये से  सिंगरौली कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से हिल गयी है। बरहाल  भास्कर मिश्रा के इस कृत्य पर अपना बयान देने फिलहाल कोई कांग्रेसी सामने नही आ रहा। 

*सच्चाई है और वीडियो हाथ लगा तो नियमानुसार कार्यवाही होगी-डीएम*

इस संबंध में जब *प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया* के सिंगरौली संवाददाता ने कलेक्टर सिंगरौली से पूछा तो उन्होंने बताया कि अभी मेरे तक ऐसी कोई वीडियो नही आई है और नाही मुझे जानकारी है। लेकिन यदि वीडियो मिलता और उसमें सच्चाई है तो नियमानुसार जो कार्यवाही होगी वो जरूर होगी।