आई.जी.आर.एस. के लंबित सन्दर्भों को तत्काल निस्तारण करें सम्बन्धित अधिकारी- जिलाधिकारी।

आई.जी.आर.एस. के लंबित सन्दर्भों को तत्काल निस्तारण करें सम्बन्धित अधिकारी- जिलाधिकारी।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।  

सुलतानपुर- 31 मई/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आई0जी0आर0एस0 की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मुख्यमंत्री सन्दर्भ, जिलाधिकारी सन्दर्भ, ऑनलाइन प्राप्त सन्दर्भ, भारत सरकार पी0जी0 पोर्टल सन्दर्भ, शासन/राजस्व परिषद निदेशालय सन्दर्भ, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन, वरिष्ठ/पुलिस अधीक्षक, महिला हेल्प डेस्क, एन्टी भू-माफिया सहित आदि सन्दर्भों के कुल 49830 शिकायत प्राप्त, जिसके सापेक्ष 47973 सन्दर्भ विभिन्न विभागों द्वारा निस्तारित किये गये तथा 1773 लंबित सन्दर्भ व 84 डिफाल्टर सन्दर्भ के सम्बन्ध में जिलाधिकारी द्वारा सम्बन्धित को निर्देशित किया गया कि निर्धारित समय में निस्तारित किये जायें।

           बैठक में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि शासन के मंशानुरूप जनसामान्य की शिकायतों का निराकरण शीर्ष प्राथमिकताओं के अनुरूप किये जायें। उन्होंने कादीपुर तहसीलदार को निर्देशित करते हुए कहा कि अवैध कब्जे वाली भूमि जिसमें हाईकोर्ट का आदेश हुआ है उस प्रकरण में लेखपाल के साथ बैठक कर यथासमय निस्तारण कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि आईजीआरएस पोर्टल पर डिफाल्टर प्रकरणों का निस्तारण आज देर रात्रि तक कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों से सम्बन्धित प्रकरणों का निस्तारण कर उन्हें उसकी प्रतिलिपि जनप्रतिनिधियों को जारूर उपलब्ध करायें। इसमें किसी भी प्रकार की शिथिलता एवं लापरवाही किसी भी दशा में बर्दास्त नहीं की जायेगी। विभिन्न माध्यमों से प्राप्त होने वाली शिकायतों का सम्बन्धित अधिकारी समयानुसार निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

          इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी0 प्रसाद, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, समस्त उप जिलाधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल सहित अन्य जनपदीय अधिकारी उपस्थित रहे।