गरीब कल्याण सम्मेलन का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में हुआ लाइव प्रसारण।

जिले में गरीब कल्याण सम्मेलन में लाभार्थियों से सीधा संवाद किये पीएम व सीएम।

गरीब कल्याण सम्मेलन का वर्चुअल संवाद कार्यक्रम पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में हुआ लाइव प्रसारण।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

 सुलतानपुर - 31 मई/केन्द्र सरकार के सफलतापूर्वक 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद सुलतानपुर के पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित गरीब कल्याण सम्मेलन कार्यक्रम के अन्तर्गत देश व प्रदेश स्तर पर मा0 प्रधानमंत्री एवं मा0 मुख्यमंत्री जी का विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लाभार्थियों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर गरीब कल्याण योजना की सरोजा देवी एवं बीसी सखी योजना से प्रियंका मौर्या के नाम का चयन किया गया था।

 प्रियंका मौर्या ने लखनऊ मुख्यालय पर पीएम व सीएम से संवाद किया, तो कूरेभार ब्लाक के कनौली गांव की लाभार्थी सरोजा देवी अपने घर से ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से सीधी वार्ता की, मुख्यमंत्री ने लाभार्थी सरोजा देवी से अब तक प्राप्त विभिन्न योजनाओं के बारे में गहनता से जानकारी ली, मुख्यमंत्री के आत्मीय संबोधन से लाभार्थी सरोजा देवी प्रफुल्लित थी।  

             मुख्यमंत्री उ0प्र0, योगी आदित्यनाथ से अपने गांव करौली में सीधी वार्ता करने वाली सरोजा देवी ने बताया कि मुख्यमंत्री जी ने बड़ी ही आत्मीयता से मेरे परिवार वह सरकार से मिली योजनाओं के बारे में पूछताछ की आज वह गौरवान्वित है कि मुख्यमंत्री जी ने उनसे सीधी वार्ता की। उन्होंने बड़े भावता के स्वर में कहा कि वह चाहती है कि देश में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार हमेशा बनी रहे और गरीब जनता की मदद करती रहे। लाभार्थी पुष्पा, विनीता, सुमित्रा ने भी प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी के प्रति सरकारी योजनाओं का लाभ दिए जाने पर आभार व्यक्त किया है।

 जिला मुख्यालय पर पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मा0 प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लाभार्थियों से सीधे संवाद को सुल्तानपुर के लाभार्थियों ने सुना। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष ऊषा सिंह ने जन आरोग्य योजना में मोड़हा गांव के शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त होने में सहयोग प्रदान करने वाले कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

           जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि केन्द्र सरकार के पिछले 8 वर्षों में व्यापक स्तर पर सुलतानपुर जनपद में विभिन्न योजनाओं से पात्र लोगों को लाभ दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी योजनाओं में जनपद सुलतानपुर अग्रणी रहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि सीधे संवाद के लिए सुलतानपुर जनपद से 02 लाभार्थियों का चयन किया जाना उनके लिए गौरव की बात है। 

          बल्दीराय के ब्लॉक प्रमुख शिव कुमार सिंह ने कहा कि पिछले 8 वर्षों में विभिन्न योजनाओं के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का मुख्य फोकस गरीबों पर ही रहा नागरिकों को राहत देने में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी योगदान कम नहीं है। योजनाओं के सफल मॉनिटरिंग से जनता को इसका सीधा लाभ मिल रहा है। इसके लिए वह पीएम और सीएम के आभारी हैं।

           जिला पूर्ति अधिकारी अभय सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत सुलतानपुर जनपद में चार लाख 44 हजार परिवारों को निःशुल्क राशन का वितरण किया जा रहा है, जिससे 18 लाख 77 हजार नागरिक इसका सीधा लाभ पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि निःशुल्क राशन दिए जाने से कम आय अर्जित करने वाले नागरिकों को प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री जी ने बड़ी राहत दी है।

           इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर0ए0 वर्मा, जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, नगर पालिका अध्यक्ष बबीता जायसवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार त्रिपाठी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल समेत समस्त प्रशासनिक अधिकारीगण भी मौजूद रहे।