10वी व् 12 वी के छात्रों का पास हुआ ओर भी आसान 40 प्रतिशत अंक रहेंगे ऑब्जेक्टिव के

स्कूल शिक्षा - पास हाेने के लिए 33 अंक लाना होता है अनिवार्य, नई शिक्षा नीति को लेकर किया गया बड़ा बदलाव

10वी व् 12 वी के छात्रों का पास हुआ ओर भी आसान 40 प्रतिशत अंक रहेंगे ऑब्जेक्टिव के
नए ब्लू प्रिंट को लोक शिक्षण द्वारा 24 सितंबर से आयोजित की जाने वाली तिमाही परीक्षा में लागू भी कर दिया है।

             KTG समाचार आरिफ खान देवास मध्यप्रदेश 

माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश (एमपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में पास होना अब आसान हो गया है। एमपी बोर्ड ने रिजल्ट को बेहतर करने के लिए सत्र 2021-22 से परीक्षा का पैटर्न बदल दिया है। प्रश्न पत्र में अब 40% अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न होंगे। पास होने के लिए 33 अंक जरूरी होते हैं। स्कूल शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार ने हाल ही में इसके संबंध में जानकारी जाहिर की है। इसमें उन्होंने बताया है कि नई शिक्षा नीति के अनुसार यह बदलाव किया गया है।

एमपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के रिजल्ट को सुधारने के लिए कई सालों से प्रयोग कर रहा है। इससे पहले बोर्ड ने 10वीं में बेस्ट ऑफ फाइव लागू किया था। इसमें अगर कोई छात्र एक विषय में फेल भी हो गया और अन्य 5 में पास है, तो वह पास माना जाता है। इसमें नौवीं और 10वीं के छात्रों की 6 विषय की परीक्षा होती है, लेकिन जिन 5 विषयों में सबसे अधिक नंबर आते हैं, उन्हीं के आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाता है। इस कारण दसवीं के परिणाम में सुधार हुआ, लेकिन छात्र 6 की जगह सिर्फ पांच विषयों में रुचि लेने लगे। इससे गणित और अंग्रेजी विषय पर अधिकांश छात्रों ने ध्यान देना कम कर दिया।

बोर्ड की पाठ्यचर्या समिति की बैठक में हुए निर्णय के बाद 10वीं और 12वीं के प्रश्न-पत्र में ऑब्जेक्टिव प्रश्न 40% कर दिए गए हैं। यह पैटर्न सत्र 2021-22 से यानी इसी सत्र से लागू कर दिया गया है। अभी तक 10वीं-12वीं की परीक्षा में 25% अंकों के ऑब्जेक्टिव प्रश्न पूछे जाते थे। नए ब्लू प्रिंट को लोक शिक्षण द्वारा 24 सितंबर से आयोजित की जाने वाली तिमाही परीक्षा में लागू भी कर दिया है।

प्रश्नपत्र...अब ऐसा होगा बोर्ड के पेपर का स्वरूप

  • हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी में मूल्यांकन 80 अंक सैद्धांतिक एवं 20 अंक प्रायोगिक/प्रोजेक्ट के लिए रहेंगे।
  • हायर सेकंडरी में मूल्यांकन प्रायोगिक विषयों में 70 अंक सैद्धांतिक एवं 30 अंक प्रायोगिक के लिए रहेंगे।
  • हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी के सभी विषयों के सैद्धांतिक प्रश्न पत्र में 40% वस्तुनिष्ठ प्रश्न, 40% विषय आधारित प्रश्न एवं 20% विश्लेषणात्मक प्रश्न होंगे।
  • सत्र 2022-23 में कक्षा 10वीं एवं 12वीं में दो पृथक-पृथक प्रश्न पत्र (गायन, वादन, तबला) बनाए जाएंगे।
  • हाई स्कूल एवं हायर सेकंडरी में भारतीय संगीत विषय अंतर्गत सत्र 2021-22 में 9वीं एवं 11वीं में दो पृथक-पृथक प्रश्न पत्र (गायन, वादन, तबला) बनाए जाएंगे।