पेट्रोल-डीजल की दरों में लगातार हो रही वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल.….

मोदी सरकार सिर्फ जनता को लूट रही है - सैनी

पेट्रोल-डीजल की दरों में लगातार हो रही वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल.….
भूतपुर्व कांग्रेस विधायक श्रीमान भगवानसहाय सैनी

चौमूं। पेट्रोल डीजल की दरों में लगातार हो रही वृद्धि और बढ़ती महंगाई के खिलाफ पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी के सानिध्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोल है। महंगाई और पेट्रोल डीजल की दरों में लगातार वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उदयपुरिया, गोविंदगढ़ व ढोढसर के पेट्रोल पंप पर धरना प्रदर्शन किया और केंद्र की मोदी सरकार से पेट्रोल डीजल की कीमतें कम करने की मांग की। पूर्व विधायक भगवान सहाय सैनी ने कहा कि पेट्रोल व डीजल के दामों में कई दिनों से लगातार बढ़ोत्तरी की जा रही है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम बहुत कम है। लॉकडाउन के चलते वैसे ही लोग आर्थिक मुसीबत झेल रहे हैं। ऐसे में बढ़ाए गए दाम जनता की मुसीबत को और बढ़ा रहे हैं। कहा कि सरकार ने ऐसा कर के जनता के घावों पर नमक छिड़कने का काम किया है। जनता की जेब पर खुली डकैती डालने का काम सरकार द्वारा किया जा रहा है। वहीं डीजल के दाम बढ़ा कर सरकार ने किसानों के ऊपर हमला किया है। उन्होंने कहा कि जब वर्ष 2014 में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत 101 डॉलर/बैरल थी उस समय देश में पेट्रोल डीजल के दाम पेट्रोल के ‌63.99 रूपए लीटर व डीजल 50.25 रूपए लीटर था आज वर्तमान समय में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें 69.79 डॉलर/बैरल हैं, लेकिन पेट्रोल डीजल के दाम पेट्रोल 106 रूपए लीटर व डीजल 96 रूपए लीटर है। मोदी सरकार सिर्फ जनता को लूट रही है। इस मौके पर अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।