आईजीआरएस के लंबित सन्दर्भों को तत्काल निस्तारण करें सम्बन्धित अधिकारी- डीएम।

आईजीआरएस के लंबित सन्दर्भों को तत्काल निस्तारण करें सम्बन्धित अधिकारी- डीएम।

KTG  समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। 

सुलतानपुर- 19 जनवरी जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार की सायं कलेक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस के लंबित सन्दर्भों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई, जिसमें आईजीआरएस से सम्बन्धित डिफाल्टर सन्दर्भों पर जिलाधिकारी द्वारा असंतोष व्यक्त करते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्राथमिकता के आधार पर तत्काल डिफाल्टर सन्दर्भों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।        

 बैठक में जिलाधिकारी द्वारा विभागवार लंबित/डिफाल्टर शिकायतों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि तत्काल लंबित शिकायतों का निस्तारण करना सुनिश्चित करंे और तत्संबंधी रिपोर्ट आइजीआरएस सेल को उपलब्ध कराएं। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही/शिथिलता क्षम्य नहीं होगी।  इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी0 प्रसाद, अपर जिलाधिकारी(वि0/रा0) मनोज कुमार पाण्डेय, मुख्य राजस्व अधिकारी शमशाद हुसैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 डी0के0 त्रिपाठी, जिला विकास अधिकारी डाॅ0 डी0आर0 विश्वकर्मा, वरिष्ठ कोषाधिकारी वरूण खरे, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, सीओ सिटी सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।