सामाजिक संस्था यूनिक फाउंडेशन संस्था ने धूमधाम से कराया तनु का विवाह।

सामाजिक संस्था यूनिक फाउंडेशन संस्था ने धूमधाम से कराया तनु का विवाह।

KTG  समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश। 

सुलतानपुर- दूबेपुर के चुनहा में रह रही तनु का विवाह सामाजिक संस्था यूनिक फाउंडेशन द्वारा धूमधाम से कराया गया। पूरे विधि-विधान से विवाह की रस्में पूरी की गई। बरात लेकर पहुंचे दूल्हे और बारातियों का परंपरागत रूप से भव्य स्वागत किया गया। संस्था के पदाधिकारियों व सदस्यों द्वारा नवदंपति को घरेलू जरूरत का सामान उपहार स्वरूप भेंट दिया गया। संस्था के उपाध्यक्ष अनुज विश्वकर्मा जी ने बताया कि तनु के पिता प्रमोद सोनी रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पालन पोषण करते थे जिनकी की कुछ दिन पूर्व मृत्यु हो गई थी। उनकी पांच पुत्रियां हैं। यूनिक फाउंडेशन द्वारा रविवार को सीताकुंड घाट पर प्रमोद सोनी की बड़ी बेटी तनु का विवाह विवेक के साथ संपन्न करवाया गया। संस्था के प्रांगण में बारात के पहुंचने पर संस्था के वरिष्ठ सदस्य डॉ. केशव गुप्ता, वरुण रत्न मौर्य, शुभम बरनवाल व आशुतोष गुप्ता द्वारा बारातियों को फूलमाला देकर स्वागत किया गया। संस्था के संरक्षक डॉ सतगुरु शरण मिश्रा जी ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। विधि-विधान से तनु और विवेक के विवाह की रस्में पूरी हुई। संस्था अध्यक्ष डॉ अनूप मिश्रा ने इस पुनीत कार्य में सहयोग करने के लिए सभी लोगों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से ही संस्था जरूरतमंदों की सहायता करती है। विवाह समारोह में सनोली श्रीवास्तव, स्वीटी, पारुल, जान्हवी, श्रद्धा, हेमलता, रेनू, रीतासुनील, अमन, अंकुर, सुहैल खान आदि मौजूद रहे।