स्व. महाराज की जयंंती पर पि. वर्ग मोर्चा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया रक्तदान

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। श्रद्धेय महाराज स्व. तुकोजीराव पवार की जन्म जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा द्वारा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया। मीडिया सह प्रभारी संतोष वर्मा ने बताया कि सर्वप्रथम मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सयाजीद्वार स्थित महाराज श्रीमंत पवार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात भाजपा जिला कार्यालय पर रक्तदान शिविर व सभा का आयोजन किया। मुख्य रूप से उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव, जिलाध्यक्ष राजीव खण्डेलवाल, विधायक गायत्रीराजे पवार, पूर्व मंत्री दीपक जोशी, महाराज विक्रम ङ्क्षसह पवार, विधायक मनोज चौधरी सहित अन्य पदाधिकारी थे। रक्तदान शिविर में जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी, जिला कार्यसमिति सदस्य अशोक पटेल, संतोष वर्मा, अजय पडिय़ार, गणेश मंशारे आदि अन्य पदाधिकारियों ने रक्तदान कर स्व. महाराज श्रीमंत पवार को याद किया। इस अवसर पर महामंत्री धर्मेन्द्र सिंह बैस, गणेश पटेल, संतोष कुमावत, गोपाल चौधरी, नगर अध्यक्ष अर्जुन चौधरी, अजय तोमर, प्रतिक सोलंकी, राहुल गोस्वामी, मनीष सेन, फूलसिंह चावड़ा, जीतु मालवीय, दिलीप नायक, तनय चौधरी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित थे।