मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रामगंज बाबूगंज मार्ग से अर्जुनपुर सम्पर्क मार्ग के नवीनीकरण कार्य का किया गया औचक निरीक्षण।

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा रामगंज बाबूगंज मार्ग से अर्जुनपुर सम्पर्क मार्ग के नवीनीकरण कार्य का किया गया औचक निरीक्षण।

KTG समाचार नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर - 26 मार्च मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स द्वारा शनिवार को शिकायत के परिप्रेक्ष्य में रामगंज बाबूगंज मार्ग से अर्जुनपुर सम्पर्क मार्ग का विशेष मरम्मत के साथ नवीनीकरण कार्य किया जा रहा था, जिसकी लम्बाई 1.000 कि.मी. है तथा स्वीकृत लागत रूपये 24.74 लाख है, का आकस्मिक निरीक्षण किया गया, जिसमें गुणवत्ताविहीन निर्माण कराया जाना पाया गया। जी.एस.बी. का कम्पैक्शन कम पाया गया, प्रथम दृष्टया जिस गिट्टी से मार्ग का निर्माण किया गया था।

वह मानकानुरूप नहीं प्रतीत हुआ। 2 प्रकार की गिट्टी मौके पर पायी गयी, जिसका सैंपल लिया गया है, जिसे प्रयोगशाला भेजकर गुणवत्ता की जॉच करायी जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कार्यदायी संस्था अधिशाषी अभियन्ता, लोक निर्माण विभाग, निर्माण खण्ड-3 को निर्देशित किया गया कि निर्माण कर रहे फर्म का स्पष्टीकरण प्राप्त कर नियमानुसार कार्यवाही करें।