सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा विषयक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

सड़क सुरक्षा कार्यक्रम के अन्तर्गत सड़क सुरक्षा विषयक कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर- 01 जून/सड़क सुरक्षा कार्यक्रम-2022 के अन्तर्गत बुधवार को जनपद सुलतानपुर में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में सड़क सुरक्षा विषयक पर कार्यक्रम आयोजित किया गया और सभी को सड़क सुरक्षा सम्बन्धी शपथ भी दिलायी गयी। साथ ही सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय अमहट चौराहा, नवीन मण्डी में सड़क सुरक्षा सम्बन्धी पम्पलेट वितरण कर जागरूक किया गया।

         आयोजित कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) नन्द कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) राकेश कुमार, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) तथा कार्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।