जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन नगर पंचायत भवन लम्भुआ का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

जिलाधिकारी द्वारा निर्माणाधीन नगर पंचायत भवन लम्भुआ का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश।

सुलतानपुर- 28 मई जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा शनिवार को नगर पंचायत लम्भुआ में निर्माणाधीन नगर पंचायत भवन लम्भुआ का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

            जिलाधिकारी द्वारा भवन निर्माण सामग्री ईट, सीमेन्ट आदि का स्वयं निरीक्षण किया गया। ईट मानक के अनुरूप न पाये जाने के पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की तथा सम्बन्धित को निर्देशित करते हुए कहा कि भवन का निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण कराना सुनिश्चित करें।