सुबह 07 से रात्रि 10 बजे तक रहेगा भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित

प्रशासन ने सख्ती करते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है सुबह 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा भारी वाहनों का शहर से निकलने पर प्रतिबंध।

सुबह 07 से रात्रि 10 बजे तक रहेगा भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
18वीं बटालियन पर प्वाइंट पर तैनात यातायात पुलिसकर्मी।

आदर्श दीक्षित KTG समाचार जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश। 

शिवपुरी/ शहर से निकलने वाले भारी वाहन बन रहे हादसों का कारण। कुछ दिन पहले जिम से घर जाती हुई छात्रा को बेकाबू ट्रक ने टक्कर मार दी थी जिससे घटना स्थल पर ही छात्रा ने दम तोड़ दिया था। प्रशासन ने सख्ती करते हुए भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है सुबह 07 बजे से रात्रि 10 बजे तक रहेगा भारी वाहनों का शहर से निकलने पर प्रतिबंध। शिवपुरी एसपी राजेश सिंह चंदेल ने शिवपुरी कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह को पत्र लिखा था। पत्र के आधार पर कलेक्टर अक्षय कुमार सिंह ने प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किये गए हैं। 

यातायात प्रभारी रणवीर सिंह यादव ने जानकारी दी की लगातार शहर से गुजरने वाले भारी वाहनों की वजह से हादसे हो रहे थे जिन्हें रोकने के लिए रविवार से ही 18वीं बटालियन, सिंहनिवास पुल और कोलारस फोरलेन से अंदर आने वाले सभी रास्तों पर प्वाइंट लगा दिये गये हैं जिससे इन रास्तों से भारी वाहन का शहर में प्रवेश करना प्रतिबंध रहेगा। सोमवार से शहर में दिखने वाले भारी वाहनों पर यातायात पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही की जायेगी।