आज शिवपुरी जिले में तीन कोरोना पॉजिटिव पाये गये।

लगातार दूसरे भी निकले 03 पॉजिटिव।

आदर्श दीक्षित KTG समाचार जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश। 

शिवपुरी/ शिवपुरी में साल के पहले दिन 01 जनवरी को मेडिकल कॉलेज की चिकित्सक पारुल उपाध्याय कोरोना पॉजिटिव पायी गई थी, और आज दूसरे दिन तीन पॉजिटिव आये। दो करैरा आईटीबीपी जवान और एक कनाडा से आयी लड़की भी शिवपुरी में जांच के बाद पॉजिटिव पायी गयी। दिल्ली एयरपोर्ट पर भी जांच में पॉजिटिव पायी गयी थी।