सोम नदी में तैरता मिला मानसिक विक्षिप्त महिला का शव,सूचना मौक़े पर पहुची आसपुर पुलिस

सोम नदी में तैरता मिला मानसिक विक्षिप्त महिला का शव,सूचना मौक़े पर पहुची आसपुर पुलिस

सोम नदी में तैरता मिला मानसिक विक्षिप्त महिला  का शव,सूचना मौक़े पर पहुची आसपुर पुलिस

Ktg समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर, राज

डूंगरपुर। जिले के आसपुर थाना क्षेत्र में गोल गांव के पास सोम नदी में मंगलवार सुबह एक महिला का शव तैरता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद पुरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार सुबह कुछ लोगों गोल गांव सोम नदी पूल से गुजर रहे थे। उस समय लोगो ने पुलिया के नीचे नदी में किसी का शव तैरता हुआ देखा। लोगों ने पुल से नीचे देखा तो महिला का शव औंधे मुंह तैर रहा था। घटना की सूचना आसपुर थाना पुलिस को दी गई। इसके बाद पुलिस और ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। शव की पहचान टोंकवासा निवासी कंकु यादव के रूप में की गई। घटना को लेकर बड़ी संख्या मव लोग एकत्रित हो गए। शव को आसपुर अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया। वही तो घटना की सूचना पर मृतका के परिजन भी पंहुच गए। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है। बताया जाता है कि महिला के पति की मौत के बाद से महिला की मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी और वह आसपुर सहित आसपास के क्षेत्र में घूमती रहती थी।