जिलाधिकारी द्वारा ए.एन.एम.टी.सी. पुलिस लाइन का किया गया निरीक्षण।

KTG समाचार नरेन्द्र कुमार विश्वकर्मा सुलतानपुर उत्तर प्रदेश।
सुलतानपुर 05 जून/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा रविवार को ए.एन.एम.टी.सी. पुलिस लाइन सुलतानपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के समय वरिष्ठ सहायक जितेन्द्र तिवारी एवं ए.एन.एम.टी.सी. के समस्त कर्मचारी उपस्थित पाये गये। उन्होंने सिस्टर ट्यूटर इंचार्ज कक्ष, गेस्ट रूम, अध्यापन कक्ष का निरीक्षण किया। निरीक्षण में सभी कक्ष साफ-सुथरा पाया। डीएम द्वारा मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित गया कि एक माह के अन्दर ए.एन.एम. प्रशिक्षण केन्द्र को संचालित करने हेतु व्यवस्थित एवं सुसज्जित करना सुनिश्चित करें।