शिक्षक विकास महाजन द रियल सुपर हीरो पुरस्कार से हुए सम्मानित

शिक्षक विकास महाजन द रियल सुपर हीरो पुरस्कार से हुए सम्मानित

शिक्षक विकास महाजन द रियल सुपर हीरो पुरस्कार से हुए सम्मानित
शिक्षक विकास महाजन द रियल सुपर हीरो पुरस्कार से हुए सम्मानित
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। मॉडल स्कूल देवास में कार्यरत शिक्षक विकास महाजन द्वारा अपने दो अन्य शिक्षक साथियों के साथ मिलकर संघर्षपुर्ण स्थितियो में शहर के निर्धन एवं मेधावी विद्यार्थियों के लिए एक सर्वसुविधा युक्त स्कूल को स्थापित किया है। वर्तमान में यह स्कूल सुविधाओं की दृष्टी से किसी भी अशासकीय विद्यालय से कम नहीं है। शिक्षक महाजन द्वारा अपने किये गये कार्यो का पुर्ण लेखन, चित्रण एवं वर्णन संस्था प्राचार्य अनिल सोलंकी के मार्गदर्शन में मॉडल स्कूल देवास की संघर्षमयी शुरुआत नाम से एक पुस्तिका के रूप मे संकलित किया है। जिसे राजस्थान की फॉरएवर स्टार इंडिया अवाड्र्स नामक संस्था ने पुरे देश से चयनित 250 प्रतिभागियों में स्थान दिया है। महाजन का चयन शिक्षक संवर्ग में शिक्षा के क्षेत्र में किये गये विशेष कार्यों के आधार पर किया गया है। इसके पुर्व भी महाजन को मध्यप्रदेश के सर्वोच्च सम्मान राज्य स्तरीय पुरस्कार 2020 से सम्मानित किया गया है। साथ ही महाराष्ट्र, गोवा तथा गुजरात राज्यो में शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत संस्थाओ के द्वारा भी सम्मान प्राप्त कर चुके हैं। महाजन को इस विशेष उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी एचएल खुशाल, सहायक संचालक अजय सोलंकी, उत्कृष्ट प्राचार्य सुधीर कुमार सोमानी, बीईओ देवेन्द्र बंसल, जिला आईटी सेल प्रभारी डॉ. गंगेश कल्मोदीया तथा स्टाफ सदस्यों ने बधाई प्रेषित की है।