शाही पालकी में प्रजा का हाल जानने निकले श्री मनकामेश्वर महादेव

शाही पालकी में प्रजा का हाल जानने निकले श्री मनकामेश्वर महादेव

शाही पालकी में प्रजा का हाल जानने निकले श्री मनकामेश्वर महादेव

         KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश

शाही पालकी में प्रजा का हाल जानने निकले श्री मनकामेश्वर महादेव 
देवास।
अति प्राचीन श्री मनकामेश्वर महादेव मंदिर पुराना बस स्टैंड से परंपरागत रूप से प्रतिवर्ष बाबा श्री मनकामेश्वर महादेव की शाही सवारी भादो मास के पहले सोमवार को मोदी परिवार के तत्वावधान में निकाली जाती है। पंडित कुलदीप मोदी ने बताया कि विगत दो वर्षो से कोरोना महामारी का प्रकोप चल रहा है, जिसे देखते हुए मोदी परिवार द्वारा शासन की गाइडलाइन का पालन करते हुए इस वर्ष भी 11 ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से महा अभिषेक व महाआरती की गई। तत्पश्चात प्राचीन परंपरा का निर्वाह करते हुए सवारी पालकी में श्री मनकामेश्वर महादेव का प्राण-प्रतिष्ठित मुखौटा विराजित कर नगर भ्रमण करवाया गया। जहां शाही पालकी में विराजित होकर श्री मनकामेश्वर महादेव ने प्रजा का हाल जाना। भक्तों ने श्री मनकामेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया और कोरोना महामारी के खात्मे की प्रार्थना की। सवारी में मुख्य रूप से परशुराम सेना उज्जैन संभाग प्रमुख पं. राघव नागर, देवास जिलाध्यक्ष राम नागर, धर्मेन्द्र सिंह बैस, सचिन जोशी, नितिन आहूजा, परशुराम सेना महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष ममता मोदी, पं. ज्ञानेश्वर मोदी, पं. शेखर दुबे, पं. विजय जोशी, पं. अनिल मिश्रा, पं. ज्ञानेन्द्र तिवारी, पं. गोलू पाठक, राजा पंडित, किशोर पंडित, मोहन त्यागी, भारतीय पाठक, पूजा मिश्रा, कुसुमलता चौहान, रमा बंसल, नीतु जाधव, हीरामणि शर्मा, आशीष प्रजापति, राहुल प्रजापति, हेमंत, आकाश चौकसे, भगवती पहलवान, अंतु पहलवान, बंटी दरबार, आनंद सोनी, दीपसिंह पवार आदि ने बाबा की पूजा अर्चना कर सवारी में हिस्सा लिया। अंत में मंदिर में पुन: महाआरती हुई और महाप्रसादी का वितरण किया गया।