मध्यप्रदेश में 7 अक्टूबर को वकीलों की हड़ताल का ऐलान: KTG समाचार

जबलपुर। स्टेट बार कौंसिल ऑफ़ मध्य प्रदेश में 7 अक्टूबर 2021 को पूरे मध्यप्रदेश में हड़ताल का ऐलान किया है। मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने इसे प्रतिवाद दिवस का नाम दिया है। इस दिन कोई भी वकील न्यायालय में उपस्थित नहीं होगा और ना ही न्यायालयीन कार्य करेगा।

मध्यप्रदेश में 7 अक्टूबर को वकीलों की हड़ताल का ऐलान: KTG समाचार
Advocate union

मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद के सचिव प्रशांत दुबे ने बताया कि जिला न्यायालय जबलपुर में गेट नंबर 1 से अधिवक्ताओं के प्रवेश को वर्जित किया गया था। जिससे वकीलों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। अधिवक्ताओं द्वारा निवेदन किया गया। सुनवाई ना होने पर आज शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे थे परंतु पुलिस द्वारा न्यायालय परिसर में अधिवक्ताओं की गिरफ्तारी की गई।

यह कार्यवाही अधिवक्ता समुदाय के सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश है। जिसके कारण अधिवक्ता समुदाय बहुत आक्रोशित है। इसी घटना के विरोध में दिनांक 7 अक्टूबर 2021 को मध्य प्रदेश राज्य अधिवक्ता परिषद ने प्रतिवाद दिवस मनाने का निर्णय लिया है।