राम रटेश्वर महादेव मंदिर में वन सोमवार महोत्सव मनाया

पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति मंच की महिला पदाधिकारियों ने मनाया वन सोमवार एवम लिया प्रकृति बचाने का संकल्प

राम रटेश्वर महादेव मंदिर में वन सोमवार महोत्सव मनाया
वन सोमवार महोत्सव में वृक्षारोपण करते पंडित दीनदयाल उपाध्याय समृति मंच के पदाधिकारी
राम रटेश्वर महादेव मंदिर में वन सोमवार महोत्सव मनाया

केटीजी समाचार, रामावतार यादव, ब्यूरो चीफ,सीकर
9अगस्त,2021,सीकर।पिपराली स्थित खीवानी जोहड़ी राम रटेश्वर महादेव मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय राष्ट्रीय मंच के प्रदेश के उपाध्यक्ष सुधीर गुरुजी के सान्निध्य में वन सोमवार  वृक्षारोपण के साथ मनाया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं सांस्कृतिक कला मंच  की जिलाध्यक्षा सँगीता रुलानिया व शहर अध्यक्षा कविता चौधरी ने बताया कि श्रावण मास  में मंदिर में संगीत मय सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया तथा इसके पश्चात वृक्षारोपण का कार्यक्रम किया जिसमें नीम, अमरूद,सहतूत,खेजड़ी आदि के पेड़ लगाए एवम  प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया कार्यक्रम जिसमे महिला मंच जिलाध्यक्ष प्रतिभा शर्मा, सावित्री दीक्षित, राज शर्मा, भंवरी खोकर, शारदा काबरा, सुमन मोदी, उमा सैनी, शरला शर्मा, जमुना शर्मा, पिंकी चौ माल, सविता शर्मा, कमलेश सोनी, सरिता शर्मा, प्रेमलता दीपिका सोनी सुलोचना पटेल , शालिनी माथुर, सविता दीक्षित, सहित अनेक महिलाएं व पंडित दीनदयाल उपाध्याय किसान मंच के जिला अध्यक्ष रामावतार यादव, पतञ्जलि जिला युवा प्रभारी विकास शर्मा, महावीर खर्रा,शिवलाल मीणा,महावीर जांगिड़, ग्राम पंचायत सरपंच संतोष मुंड, व रामचंद्र मुंड  आदि मौजूद थे।