राजनीति के संत की विरासत को सम्हालने की जिम्मेदारी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की है- राजीव खण्डेलवाल

राजनीति के संत की विरासत को सम्हालने की जिम्मेदारी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की है- राजीव खण्डेलवाल

राजनीति के संत की विरासत को सम्हालने की जिम्मेदारी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की है- राजीव खण्डेलवाल
राजनीति के संत की विरासत को संभालने की जिम्मेदारी भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता की है- राजीव खंडेलवाल
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेशI
देवास। भारतीय जनता पार्टी जिला देवास द्वारा आज जिला कार्यालय पर  राजनीति के संत,मप्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्रद्धेय स्व कैलाश जी जोशी की द्वितीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुवे मुख्य अतिथि दीपक जी जोशी (पूर्व मंत्री मप्र शासन) ने कहा कि मेरे पिताजी स्व कैलाश जी जोशी की राजनीतिक विरासत का उत्तराधिकारी मैं नही अपितु भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता है,उनके बताए मार्ग पर चलकर हम सभी भाजपा संगठन को और ऊंचाइयों पर ले जाये यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जिलाध्यक्ष राजीव जी खंडेलवाल ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि श्रध्येय कैलाश जी जोशी की राजनीतिक विरासत को संभालने की जिम्मेदारी हम सभी कार्यकर्ताओं की ही है,हम पूर्ण ईमानदारी से संगठन द्वारा दिये गए दायित्वों का निर्वहन करते रहे यही हमारी और से जोशीजी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। अपने उद्बोधन के पश्चात  जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल ने महामंत्री राजेश यादव, पोपेंद्रसिंह बग्गा,मनीष सोलंकी व अतिथियों के साथ कमल पुष्प अभियान के अंतर्गत स्व कैलाश जी जोशी को समर्पित  एक सम्मान पत्र भी उनके सुपुत्र श्री दीपक जी जोशी को सौंपा।
श्रद्धांजलि सभा को विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित जिला पंचायत अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत,पापुनि पूर्व अध्यक्ष रायसिंह सेंधव,पूर्व महापौर सुभाष शर्मा,शरद पाचुनकर,जिला उपाध्यक्ष ममता शर्मा,वरिष्ठ नेता मतीन अहमद शेख,भारतसिंह पतलावदा ने भी सम्बोधित किया। स्व जोशी जी के साथ बिताए दिनों को याद करते हुवे सभी वक्ताओं ने उनकी जीवन यात्रा के कई रोचक किस्से सुनाए। श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला महामंत्री राजेश यादव ने किया और आभार प्रदर्शन पोपेंद्रसिंह बग्गा ने माना।
इस श्रद्धांजलि सभा मे मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी,विजयसिंह पंवार,राजेन्द्र मोडरिया,जिला उपाध्यक्ष मनोहर जी पंवार,पूर्व नेता सत्तापक्ष मनीष सेन,अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय दायमा,जिला मंत्री विकास गिरी,पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष जुगनू गोस्वामी,ईश्वर सिंह बरखेड़ी,धर्मेंद्र चौधरी,अमित तिवारी,अजय तोमर,राजेश पहलवान,मनोज गर्ग,नितिन शेलके,प्रतीक सोलंकी,राजू पहाडिय़ा,आत्मिक कानूनगो,रवि जायसवाल,देवेंद्र नवगोत्री,अशोक पटेल,संतोष वर्मा,मधु शर्मा,शशिकला ठाकुर,मोहित जाट,मनीष दांगी,आयुष भूतड़ा,तनय चौधरी,रोहित शर्मा,भोजराजसिंह जादोंन, कुलदीप नागेश,आशीष झाला,मुकुल कोदिया सहित सेकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी कार्यालय मंत्री मनोहर जाधव ने दी।