पर्युषण पर्व आव्या रे तमेे पुण्य करों पुण्यवन्त...

पर्युषण पर्व आव्या रे तमेे पुण्य करों पुण्यवन्त...

पर्युषण पर्व आव्या रे तमेे पुण्य करों पुण्यवन्त...

तीर्थकरो के जयकारो से गूंज उठे जिनालय आठ दिवसीय पर्युषण पर्व प्रारंभ

Ktg समाचार रिपोर्टर नरेश कुमार भोई डूंगरपुर राजस्थान

डूंगरपुर। पर्युषण पर्व आव्या रे तमेे पुण्य करों पुण्यवन्त.... के उदघोषों के साथ श्री जैन श्वेताम्बर संघ के आठ दिवसीय पर्युषण महापर्व शुक्रवार से प्रारंभ हो गये। अल सुबह से ही जिनालयों में प्रभु दर्शन के साथ साथ सेवा पूजा व अन्य धार्मिक आयोजन दिन भर चलते रहे। जिसके चलते पूरा वातावरण धर्ममयी हो गया। जिले भर में पर्युषण महापर्व के तहत धर्म प्रेमियों ने धर्म आराधना की। पर्युषण महापर्व के तहत शुकवार प्रात: से ही जिनालयों में धर्म प्रेमियों का आना जाना प्रारंभ हो गया था। इस अवसर पर घाटी स्थित गंभीरा पाश्र्वनाथ मंदिर, महावीर स्वामी मंदिर, फौज का बडला स्थित शांतिनाथ मंदिर, माणक चौक स्थित आदिनाथ मंदिर, बस स्टेण्ड स्थित नैमिनाथ मंदिर, न्यू कॉलोनी स्थित संभवनाथ मंदिर में भगवान का दुग्धाभिषेक, केसरपूजा आदि का श्रद्वालुओ ंने लाभ लिया। घाटी मंदिर में स्नात्र पूजा का आयोजन किया गया। इसके तहत आज बालक से लगाकर वृद्घ सभी श्वेत वस्त्र धारण कर मंदिरों की ओर रूख किया। पर्युषण पर्व का पहला दिन अ_ïम तप के रूप में मनाया गया। आज धर्मप्रेमियों ने उपवास रखें। तथा अपना कारोबार भी बंद रखा। शाम को उपाश्रय में प्रतिक्रमण किया गय। इसके पश्चात देव दर्शन कर भक्ति का आयोजन किया गया। पर्युषण पर्व की धूम जिले के पुनाली, बनकोड़ा, पूंजपुर, बडौदा, आसपुर, भबराना, माल बोडीगामा में भी जारी है।