पलामू:- जुआ खेलते आठ जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

दो लाख नकद हुऐ बरामद

पलामू:- जुआ खेलते आठ जुआरियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

KTG समाचार निखिल सिन्हा पलामू झारखंड

पलामू जिले के शहर थाना मेदनीनगर अंतर्गत सुदना मुहल्ला में जुआ खेल रहे आठ जुआरियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। जिसकी जानकारी मेदनीनगर शहर पुलिस ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी। विज्ञप्ति में कहा गया कि दिनांक 25 मार्च 2021 को शाम में गुप्त सूचना के आधार पर (गायत्री मंदिर रोड) सुदना में सतवंत सिंह के घर में छापामारी किया गया। वहां जुआ खेलते आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें साबिर हुसैन, बिलाल खान, मुन्ना जैसवाल, सुनील कुमार, श्रवण कुमार, हादी हुसैन,सतवंत सिंह और ललित सिंह को गिरफ्तार किया गया।  जुआरियों के पास दो लाख तीन हजार पांच सौ रुपए नगद एवं अन्य सामान बरामद हुआ है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर भारतीय दंड विधान के अनुरूप कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया।