नगर निगम द्वारा प्रत्येक सफाई कर्मचारियों को 20 हजार रूपए की राशि प्रोत्साहन स्वरूप दी जाए

KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देवास ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है और 6 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त की है। सफाई कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने नगर निगम में कार्यरत प्रत्येक सफाई मित्रों को प्रोत्साहन स्वरूप राशि 20 हजार रुपए दिए जाने को लेकर अपर कलेक्टर महेन्द्र सिंह कवचे को ज्ञापन सौंपा है। संयुक्त मोर्चा के शहर अध्यक्ष धनराज सांगते ने बताया कि सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज में देवास ने प्रथम स्थान प्राप्त कर पूरे देश में जगह बनाई है और 6 करोड़ रुपए की राशि प्राप्त की है। सफाई कर्मचारियों ने ठण्ड, बारिश और भर दोपहरी में अपना पसीना बहाकर देवास नगर निगम को पहला स्थान दिलाया है। निगम के सफाई कर्मचारियों की कड़ी मेहनत से ही निगम को जो 6 करोड़ रूपए की राशि प्राप्त हुई है। संयुक्त मोर्चा ने मांग की है कि नगर पालिक निगम के सफाई कर्मचारियों को 20-20 हजार रूपए ईनाम के तोर पर दिया जाए। नगर निगम में संविदा के नाम पर नियुक्ति की उन अधिकारियों को भी हटाया जाए। जैसे की डीजी श्रीवास्तव, राम सिंह केलकर की तो कीटनाशक दवाई घोटाला जाँच चल रही है। प्रकरण न्यायालय में पंजीबद्ध है। ज्ञापन के दौरान मुख्य रूप से धर्मेन्द्र रांगवे, राकेश बंजारे ,महेन्द्र घारू, लालचंद्र डागर, सोनू डुमाने, नारायण चोहने, जगदीश भैरवे,  विजय कल्याणे, प्रफुल्ल बाली, विक्की लाला बंजारे आदि उपस्थित थे।