कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों का सामूहिक सम्मान व विदाई समारोह सम्पन्न

कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों का सामूहिक सम्मान व विदाई समारोह सम्पन्न

कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों का सामूहिक सम्मान व विदाई समारोह सम्पन्न
कृषि विभाग से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी/कर्मचारियों का सामूहिक सम्मान व विदाई समारोह सम्पन्न
KTG समाचार लखन दास बैरागी देवास मध्य प्रदेश
देवास। वर्ष 2021 एवं पूर्व में कृषि विभाग देवास जिले में पदस्थ कई अधिकारी-कर्मचारी सेवानिवृत्त हुए। इन सभी सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारी का सामूहिक रूप से सम्मान करते हुए विदाई समारोह का आयोजन बालगढ़ स्थित बीज निगम प्रक्षेत्र में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संघ जिला देवास, विपिन शिवहरे एवं प्रगतिशील कृषक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत के द्वारा सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य रूप से मप्र शासन के पूर्व मंत्री दीपक जोशी, संयुक्त संचालक इंदौर-उज्जैन आलोक मीणा, उप संचालक कृषि आरपी कनेरिया, पूर्व उप संचालक कृषि विजय अग्रवाल, ओपी चोरे एवं प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर गिरी उज्जैन आदि उपस्थित थे। अतिथियों ने वर्ष 2021 में सेवानिृत्त हुए सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ. मोहम्मद अब्बास, एडीओ अशोक राठौर, एसएडीओ जयसिंह तोमर, आरएईओ भारतसिंह मालवीय, जगदीश बोड़ाने, सतीष कुमार झाला, बीएल शिंदे, नंदा शिंदे, एके तिवारी, एसके गौड़, चैनमैन अमरदास गौर व यूडीसी श्रीमती सरवटे का शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मान किया गया। साथ ही पूर्व में सेवानिवृत्त हुए ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री जोशी ने कहा कि जिले की कृषि विभाग के मैदानी अमले ने बहुत ही उत्कृष्ट कार्य कर जिले में उत्पादन और किसानों की आय बढ़ाने में किए गए योगदान की सराहना की। साथ ही डॉ. मोहम्मद अब्बास, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी ने जिले में 17 वर्षो तक किसानों के बीच में रहकर सरल स्वभाव से जल संवर्धन, बीज उत्पादन एवं जैविक खेती के क्षेत्र में किए गए कार्यो की सराहना की। कार्यक्रम को आरपी कनेरिया, विजय अग्रवाल, ओपी चोरे, बीएल शिंदे एवं ग्रा.कृ.वि.अ. संघ जिला अध्यक्ष सीएल पिपलोदिया, संघ मंत्री विक्रम सिंह ठाकुर, युवा कृषक धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, मनोहर गिरी, डॉ. मोहम्मद अब्बास आदि वक्ताओं ने उद्बोधन किया। कार्यक्रम में उद्यान, कृषि विज्ञान केन्द्र, इफको, कृभको, नेहरू युवा केन्द्र, जन अभियान परिषद आदि के अधिकारियों ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम का संचालन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी संजय शर्मा ने किया एवं आभार सीएल पिपलोदिया ने माना।